पुणे के कोच स्टीफेन फ्लेमिंग के डगआउट में सूट पहनने का राज
हैदराबाद राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम के मुख्य कोच स्टीफेन फ्लेमिंग को आईपीएल के फाइनल मुकाबले में कुछ खास अंदाज में देखा गया, फाइनल मैच में फ्लेमिंग ने फुटबॉल कोच की तरह से कपड़े पहने, इस दौरान उन्होंने ब्लेजर, शर्ट और ट्राउजर पहना। उनके इस लुक को देखकर कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा था कि आखिर उन्होंने फुटबॉल कोच की तरह से कपड़े क्यों पहने हैं।
न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान स्टीफेन फ्लेमिंग पुणे टीम के आईपीएल में आने के बाद से कोच बने हैं और आईपीएल में अभी तक वह ही टीम को कोचिंग दे रहे हैं। फाइनल मैच में मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान डगआउट में सूट पहनकर बैठे फ्लेमिंग के लुक को लेकर काफी चर्चा हुई। लेकिन इसके पीछे की वजह काफी खास है। दरअसल फ्लेमिंग ने एक खिलाड़ी के साथ यह शर्त लगाई थी कि अगर उनकी टीम फाइनल में पहुंचती है तो वह इस तरह की ड्रेस में डगआउट में आएंगे।
इसे भी पढ़ें- आईपीएल के इतिहास में दो बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम किया वाशिंगटन सुंदर ने
पुणे की टीम आईपीएल में पहली बार फाइनल में पहुंची है, पुणे की टीम ने पहले क्वालीफायर मैच में मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराया था। फ्लेमिंग की अगुवाई में टीम ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि पिछले आईपीएल सीजन में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन इस बार के सीजन में पुणे की टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया है और इसी की बदौलत टीम फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
