For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सबसे बड़ा नाम, फिर क्यों नहीं बनना चाहता कप्तान, राशिद खान ने दिया इस सवाल का ये जवाब

नई दिल्लीः अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम पिछले कुछ समय से लगातार अपने कप्तान बदलती रही है लेकिन राशिद खान जैसा खिलाड़ी कभी भी नियमित कप्तान के तौर पर नहीं देखा जा रहा। राशिद खान ना केवल अफगानिस्तान के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर हैं बल्कि वैश्विक पटल पर भी दुनिया के सबसे बेहतरीन लेग स्पिनर में से एक है। उनका सिक्का क्रिकेट के हर प्रारूप में चलता है जिसके चलते राशिद खान अपने आप में किसी भी टीम के लिए कप्तानी के योग्य उम्मीदवार बन जाते हैं। तो ऐसी क्या वजह है जो राशिद खान अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी करने जैसा गौरवपूर्ण काम करने नहीं कर पा रहे हैं या फिर नहीं करना चाहते हैं? आइए देखते हैं यह क्या मामला है।

राशिद खान के होते लगातार क्यों कप्तान बदल रहा है अफगानिस्तान-

राशिद खान के होते लगातार क्यों कप्तान बदल रहा है अफगानिस्तान-

पिछले कुछ सालों में अफगानिस्तान ने लगातार कप्तान बदले हैं जिसकी शुरुआत असगर अफगान को बर्खास्त करने से हुई थी जो कि विश्व कप 2019 से ठीक पहले किया गया था और गुलबदीन नायक को उनकी जगह कप्तानी सौंपी गई थी। राशिद खान और रहमत शाह को क्रमशः टेस्ट व टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए कप्तान नियुक्त किया गया था। लेकिन अफगानिस्तान का विश्व कप अभियान इतना बुरा रहा कि राशिद खान को सभी फॉर्मेट का कप्तान नियुक्त कर दिया गया।

यह खेल यहीं पर ही नहीं रुका क्योंकि दिसंबर 2019 में असगर अफगान एक बार फिर से सभी फॉर्मेट में कप्तान नियुक्त कर दिए गए। उनकी नियुक्ति को 15 महीने हुए थे कि कुछ दिन पहले ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनको फिर से बाहर का रास्ता दिखा दिया और अलग-अलग फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तानी तैयार की। उसी हिसाब से हशमतुल्लाह शाहिदी को टेस्ट और वनडे क्रिकेट वनडे टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया जबकि T20 के लिए बोर्ड अभी भी किसी योग्य उम्मीदवार को तलाश कर रहा है।

भारतीय कुश्ती को बड़ा झटका, ओलंपिक में जाने वाले रेसलर सुमित मलिक का डोप टेस्ट फेल

खुद ही कप्तान बनने के इच्छुक नहीं राशिद, पर क्यों-

खुद ही कप्तान बनने के इच्छुक नहीं राशिद, पर क्यों-

मजेदार बात यह है कि राशिद खान ने अब स्वीकार किया है कि उनको क्रिकेट बोर्ड ने पहले T20 इंटरनेशनल में कप्तानी का ऑफर दिया था जिसको उन्होंने ठुकरा दिया था क्योंकि लेग स्पिनर को लगता है कि वह कप्तान की जगह एक खिलाड़ी के तौर पर ही अधिक अच्छे रहेंगे। हालांकि वह उप-कप्तान की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं क्योंकि इसमें दबाव थोड़ा काम रहता है। राशिद खान ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए बताया, "मैं अपने दिमाग में इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट हूं कि मैं एक खिलाड़ी के तौर पर ही बेहतर हूं। मैं टीम में उप कप्तान के रोल के तौर पर भी बेहतर हूं ताकि अपने कप्तान की जब जरूरत हो तो सहायता कर सकूं। लेकिन मेरे लिए यह बेहतर है कि कप्तानी से दूरी ही बनाए रखो। मैं एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में अपना प्रदर्शन करना चाहता हूं और मेरे लिए कप्तानी से हटकर अन्य कई चीजें हैं जिनके बारे में सोचना जरूरी है और वह मेरी परफारमेंस है।"

टी20 वर्ल्ड कप पर सारा फोकस-

टी20 वर्ल्ड कप पर सारा फोकस-

राशिद खान मानते हैं कि वह अभी युवा हैं और उनको आने वाले समय में शायद कप्तानी की जिम्मेदारी निभानी होगी लेकिन इसमें अभी वक्त है और यह भविष्य ही बताएगा कि वे इसके लिए तैयार हो पाएंगे या फिर नहीं। अब टी20 विश्व कप आ रहा है और उनका कहना है कि कप्तानी का भार अगर उनके कंधे पर थमा दिया गया तो उनके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा कि कप्तानी समय लेगी और फिलहाल सबसे जरूरी चीज वर्ल्ड कप है जो कि बिल्कुल पास में आ रहा है जिसमें राशिद को तूफानी प्रदर्शन करने का पूरा भरोसा है। खान आगे कहते हैं कि कप्तानी मिलने से उनकी टीम के लिए परफॉर्मेंस पर असर पड़ेगा और क्रिकेट बोर्ड उनकी जगह किसी को भी कप्तान नियुक्त करें उसको वह पूरी तरह से सपोर्ट करेंगे। राशिद खान की उम्र 22 साल है और वह इस समय पाकिस्तान सुपर लीग के दूसरे चरण के लिए अबू धाबी में मौजूद हैं जहां पर वह लाहौर कलंदर की टीम के साथ खेलते नजर आएंगे।

Story first published: Friday, June 4, 2021, 15:39 [IST]
Other articles published on Jun 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+