ICC रैंकिंग पर भड़के इंग्लैंड के पूर्व कप्तान, जानें क्योंं कहा- कचड़ा है यह सिस्टम
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की ओर से हर हफ्ते प्रदर्शन को मापने वाली रैंकिंग सिस्टम को पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी माइकल वॉन बुरी तरह भड़क गये हैं। माइकल वॉन ने ICC की रैंकिंग सिस्टम को पूरी तरह से बकवास करार देते हुए इसकी काफी आलोचना की है। माइकल वॉन ने मौजूदा टेस्ट टीम रैंकिंग पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस रैंकिंग में टॉप 5 टीमों में भारत के अलावा कोई भी टीम अपने स्थान की हकदार नहीं है। माइकल वॉन ने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा कि इकलौती वही टीम ऐसी है जो ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर चुनौती दे सकती है।
और पढ़ें: Year Ender: जानें कौन हैं दशक के 5 सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप पर है यह भारतीय
वर्तमान में अगर आईसीसी की टेस्ट टीम रैंकिंग पर नजर डालें तो इसमें भारत की टीम टॉप पर, तो दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड, तीसरे पर साउथ अफ्रीका और चौथे पर इंग्लैंड की टीम काबिज है। वह हाल ही में लगातार 2 सीरीज जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम चौथे नंबर पर काबिज है।
क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने माइकल वॉन को लगता है कि इस रैंकिंग में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम दूसरे और चौथे स्थान की हकदार नहीं हैं, क्योंकि पिछले 2 साल में उन्होने उतनी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है जितना इस पायदान पर टिके रहने के लिये चाहिये होती हैं।
और पढ़ें: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की दशक की बेस्ट टेस्ट टीम, विराट कोहली बने कप्तान, देखें लिस्ट

पूरी तरह से बकवास है आईसीसी की रैंकिंग
‘सिडनी मार्निंग हेरल्ड' से बात करते हुए माइकल वॉन ने कहा, ‘ आईसीसी की रैंकिंग सिस्टम को लेकर मैं पूरी ईमानदारी से बात करूंगा और मेरा मानना है कि यह पूरी तरह से बकवास सिस्टम है।'
उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि पिछले 2 साल में न्यूजीलैंड ने कितनी टेस्ट सीरीज जीती हैं और कैसे वह दूसरे स्थान पर काबिज है। कुछ ऐसा ही हाल इंग्लैंड का भी है जो पिछले 3-4 साल से विदेशी सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में जूझ रहा है, घर पर भी उसका कुछ खास हाल अच्छा नहीं है। लेकिन वह फिर भी तीसरे (अब चौथे) स्थान पर है।'

भ्रम फैलाती है आईसीसी की रैंकिंग
माइकल वॉन का मानना है कि आईसीसी की रैंकिंग भ्रम पैदा करने वाली है।
उन्होंने कहा,' इंग्लैंड की टीम इस साल केवल आयरलैंड को हरा पाने में कामयाब रही है। अपने घर पर वो जैसे-तैसे एशेज को ड्रॉ कराने में कामयाब रहे हैं। वहीं न्यूजीलैंड की बात करें तो मैं उसे बिल्कुल दुनिया की दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं मान सकता। खास तौर पर तब जब ऑस्ट्रेलिया की टीम ऑस्ट्रेलिया इतना बेहतर खेल दिखा रही हो।'
वॉन ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में भारत के हाथों हार झेलने के बाद जबरदस्त वापसी की। उन्होंने पहले एशेज में जबरदस्त खेल दिखाया और अपने पास रखने में कामयाब रहे। फिर जिस तरह से उन्होंने पहले पाकिस्तान का सूपड़ा साफ किया और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल दिखा रहे हैं वो काबिल-ए-तारीफ है।

दुनिया की 2 सर्वश्रेष्ठ टीमें है भारत-ऑस्ट्रेलिया
माइकल वॉन का मानना है वर्तमान परिस्थितियों और टीमों के प्रदर्शन को देखा जाये तो भारत और ऑस्ट्रेलिया दुनिया की 2 सर्वश्रेष्ठ टीमें हैं।
वॉन ने कहा,' मेरा मानना है कि इसके कोई दो राय नहीं हो सकती कि इस वक्त दुनिया की 2 सर्वश्रेष्ठ टीमें केवल भारत और ऑस्ट्रेलिया ही हैं। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया को उसके परेशान करने का दम केवल एक ही टीम में है और वो है भारत। भारत ने 12 महीने पहले भी ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में दबाव में रखा था और पहली टेस्ट सीरीज जीती थी।'

ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में धूल चटा सकती है भारत
वॉन का मानना है कि केवल भारत के पास ही टीम में ऐसे अच्छे गेंदबाज है जो कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। भारत के पास बल्लेबाजी में भी वो अनुभव है जो कंगारू गेंदबाजों का सामना कर सकता है।
वॉन ने कहा, ‘ आखिरी बार जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तो उस वक्त टीम में (स्टीव) स्मिथ, (डेविड) वॉर्नर या (मार्नस) लाबुशेन शामिल नहीं थे। उम्मीद है कि जब अगले साल के आखिर में भारत फिर से ऑस्ट्रेलिया दौरा करेगा तब हमें यह रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगी।'
उन्होंने कहा, ‘भारत के पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं। उसके पास अच्छे स्पिनर हैं और उनकी बल्लेबाजी इकाई में पर्याप्त अनुभव है। मुझे वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर चुनौती देने वाली केवल एक ही टीम नजर आ रही है और वह भारत है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
