For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'उसे T20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर क्यों किया', सहवाग ने मांगा जवाब

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-14 की समाप्ति के बाद सभी टीमों की नजरें टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने पर होंगी। टूर्नामेंट की शुरूआत 17 अक्तूबर से होने जा रही है। भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्तूबर को खेलेगा। हालांकि इसके लिए बीसीसीआई टीम का ऐलान कर चुका है, जिसमें कई चाैंकाने वाले फैसले रहे। शिखर धवन को बाहर करने पर चयनकर्ता सवालों के घेरे में आ गए, क्योंकि वह आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक बार फिर चयनकर्ताओं के फैसले पर नाराजगी जताई है। टीम में स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी नहीं रखा गया है जो सबसे हैरानी भरा फैसला था। अब सहवाग ने कहा कि चयनकर्ताओं को जवाब देना चाहिए कि चहल को T20 वर्ल्ड कप टीम से क्यों बाहर किया गया।

यह भी पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग बोले- उसके पास प्रतिभा है, पर दिमाग का इस्तेमाल नहीं करता

वो पहले भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे

वो पहले भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे

सहवाग ने यह सवाल सीजन-14 के 39वें मैच के बाद उठाया जो मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच खेला गया। आरसीबी ने 54 रनों से जीत दर्ज की जिसमें चहल का अहम रोहल रहा । चहल ने 4 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिए जिसमें एक ओवर तो मेडन भी रहा। चहल को T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह ना देने पर सगवाग ने कहा, ''चहल पहले भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम से क्यों बाहर किया गया। चयनकर्ताओं को जवाब देना चाहिए। ऐसा नहीं है कि राहुल चाहर ने श्रीलंका में असाधारण गेंदबाजी की। चहल जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं, वह टी20 क्रिकेट में किसी भी टीम के लिए अहम होंगे।''

दिलचस्प बात यह है कि बीसीसीआई चयन पैनल ने रवि अश्विन, अक्षर पटेल, राहुल चाहर और वरुण चक्रवर्ती को वैश्विक आयोजन के लिए स्पिनरों के रूप में चुना है। चयनकर्ताओं ने इसकी वजह यह बताई कि वे किसी ऐसे व्यक्ति को चाहते थे जो तेज लेग स्पिन गेंदबाजी कर सके। चहल के अलावा, पर्पल कैप धारक हर्षल पटेल ने भी आरसीबी के लिए अच्छी गेंदबाजी की और हैट्रिक लेकर इसे यादगार बना दिया। सहवाग ने भी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अक्षर पटेल के प्रदर्शन की सराहना की। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने भी मैच के टर्निंग पॉइंट की ओर इशारा किया और बताया कि यह चहल और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का बीच के ओवरों में स्पैल था जिसने खेल को आरसीबी के पक्ष में कर दिया।

चहल ने दिखाया कि वह इतने स्मार्ट क्रिकेटर क्यों हैं

चहल ने दिखाया कि वह इतने स्मार्ट क्रिकेटर क्यों हैं

सहवाग ने कहा, ''हर्षल पटेल शानदार थे और युजवेंद्र चहल ने दिखाया कि वह इतने स्मार्ट क्रिकेटर क्यों हैं। आरसीबी के लिए शानदार जीत। अभी भी भारत को विश्व कप के लिए अंतिम 15 में बदलाव करते हुए देखें।'' चहल को लेकर सहवाग ने कहा, ''वह जानता है कि अपने प्रारूप में कैसे गेंदबाजी करनी है, कैसे विकेट लेना है। खेल आज (ग्लेन) मैक्सवेल और (युजवेंद्र) चहल द्वारा स्थापित किया गया था। उन्होंने मध्यक्रम में विकेट लिए, जिससे बदलाव आया।''

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में 10 अक्तूबर तक किया जा सकता है बदलाव

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में 10 अक्तूबर तक किया जा सकता है बदलाव

आईसीसी ने टीमों को टीम बदलने या कुछ खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए 10 अक्तूबर तक का समय दिया है। चहल के पास काफी अनुभव है क्योंकि उन्होंने 49 टी20 मैच खेले हैं और 63 विकेट लिए हैं। साथ ही, उन्होंने इस सीज़न में आरसीबी के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और यह देखना बाकी है कि चयनकर्ताओं का हृदय परिवर्तन होता है या नहीं।

Story first published: Monday, September 27, 2021, 12:05 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+