Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आखिर क्यों टेस्ट रैंकिंग में नंबर-वन की कुर्सी गंवा बैठा भारत, ये रहा पूरा समीकरण

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को उस समय बड़ा झटका लग गया जब लाॅकडाउन के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में नंबर-वन की कुर्सी गंवानी पड़ गई। भारतीय टीम साल 2016 से रैंकिंग में पहले स्थान पर थी लेकिन अब टीम खिसकते हुए तीसरे स्थान पर आ पहुंची है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी की ताजा रैंकिंग में 116 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्ठान पर आ चुकी है। अब कई क्रिकेट फैंस इस सोच में पड़े हुए हैं कि आखिर ये कैसे हुआ क्योंकि कोरोना वायरस के कारण कोई मैच हो नहीं रहा, फिर भारत रैंकिंग में कैसे पिछड़ा। तो आइए जानें ऐसा क्यों और किस कारण हुआ...

ये रही वजह

ये रही वजह

आपकी जानकाकी के लिए बता दें किआईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में मई 2019 के बाद खेले गए सभी मैचों की 100% रिकॉर्ड लिया गया है। वहीं पिछले दो वर्षों की 50% रिकॉर्ड रेटिंग में जोड़ा गया है. आईसीसी रैंकिंग के नियम के मुताबिक 2016-17 का रिकॉर्ड सालाना अपडेट में हटाने के बाद रैंकिंग में यह बदलाव सामने आया है। अक्टूबर 2016 के बाद यह पहला मौका है, जब भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान से नीचे खिसकी है। 2016 के बाद ऑस्ट्रेलिया अब दोबारा नंबर वन पर पहुंची है।

नंबर वन टेस्ट टीम बनने के बाद ऑस्ट्रेलिया कोच ने कहा- असली चुनौती अभी ये है

2016 में भारत का रहा था शानदार प्रदर्शन

2016 में भारत का रहा था शानदार प्रदर्शन

'विराट सेना' 2016 में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बनीं थी। तब भारत ने 2016-17 में 12 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की थी, जबकि सिर्फ एक मैच में भारत को हार मिली थी। इसी प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम नंबर 1 का ताज पहने हुए थी। उस समय विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया ने सभी पांच टेस्‍ट सीरीज पर कब्‍जा किया था। हालांकि अब आईसीसी ने 2016-17 के इस रिकॉर्ड को अपडेट ताजा रैंकिंग से पूरी तरह हटा दिया है। भारत के इस अच्छे प्रदर्शन को रैंकिंग से हटाने के कारण भारत को इससे नुकसान हुआ है और उसके पॉइंट्स कटे हैं।

फिर आई गिरावट

फिर आई गिरावट

2016 के बीत जाने के बाद भारत के प्रदर्शन में गिरावट आने लग पड़ी। साल 2017-18 से भारत का टेस्ट क्रिकेट में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। इस दौरान भारत को साउथ अफ्रीका की धरती पर 2-1 से टेस्ट सीरीज भी गंवानी पड़ी थी। वहीं इंग्लैंड की धरती पर 4-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। अभी हाल में ही भारत की टीम को न्यूजीलैंड के दौरे पर 2-0 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। यह सभी रिकॉर्ड आईसीसी की अपडेट रैंकिंग में जुड़ा है और इसी आधार पर भारत के 2 रेटिंग पॉइंट्स कम हो गए हैं। वहीं साल 2018 से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में अच्छा रहा है, इसलिए ऑस्ट्रेलिया को 8 अंक और न्यूजीलैंड को 5 अंक का अपडेट रैंकिंग में फायदा हुआ है।

Story first published: Friday, May 1, 2020, 18:15 [IST]
Other articles published on May 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+