For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत क्यों नहीं जीत पाया था विश्व कप 2019 का खिताब, युवराज ने बताई वजह

नई दिल्ली। पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत के पास खिताब जीतने का माैका था लेकिन टीम को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 2011 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने स्पोर्ट360 से बातचीत करते हुए भारत को मिली उस हार पर टिप्पणी की। इस दाैरान उन्होंने बताया कि आखिर क्यों टीम को सेमीफाइनल में हार मिली थी।

युवराज ने आगामी टी20 विश्व कप को लेकर कहा, "निश्चित रूप से अब भारत को बड़ा टाइटल जीतना चाहिए। भारत के पास जिस तरह से टीम है, उस हिसाब से उनको वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट जीतने चाहिए। न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में मिडिल ऑर्डर फ्लाॅप रहा था जिस कारण मिली। टीम की प्लानिंग काफी खराब थी, जिसका खामियाजा तब भुगतना पड़ा था।''

सिक्सर किंग युवराज ने कहा, "ऐसा लगता है कि उस समय टीम की योजना खराब थी। मेरा मानना है कि टीम मैनेजमेंट और सलेक्टर्स ने वर्ल्ड कप से पहले और वर्ल्ड कप के दौरान काफी खराब फैसले लिए। ऐसे में टीम की खामियां दूर करने के लिए मैनेजमेंट और सलेक्टर्स के रूप में अच्छे लोगों की जरूरत है। मुझे लगता है कि बीसीसीआइ के अध्यक्ष पद के तौर पर सौरव गांगुली दिमाग लगाएंगे और चीजों को अच्छी करेंगे।"

एमएसके प्रसाद का बताैर मुख्य चयनकर्ता काम पूरा हो चुका है। अगला चयनकर्ता काैन होगा, इसपर भी युवराज ने चर्चा की। उन्होंने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमारे पास टैलेंट नहीं है। हमें बस अच्छा थिंक टैंक चाहिए और उम्मीद है कि हम ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार हो जाएंगे।" उधर, सौरव गांगुली भी इस बात के संकेत दे चुके हैं कि फरवरी के आखिर तक टीम के मुख्य चयनकर्ता का चयन हो जाएगा और उस दिग्गज को चयनकर्ताओं की समिति की कमान मिलेगी, जिसने ज्यादा से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हों।

Story first published: Friday, February 7, 2020, 13:47 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+