फीफा ने विश्व कप टिकट का अनावरण किया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस अवसर पर सोवेतो के मापोन्या मॉल में आयोजित समारोह में फीफा के महासचिव जेरोम वाल्के और दक्षिण अफ्रीका में आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डैनी जोर्डन मौजूद थे।
विश्व कप के टिकटों का रंग सुनहरा है और उस पर विश्व कप का लोगो बनाया गया है। विश्व कप के लोगो में अफ्रीका के मानचित्र के अंदर एक खिलाड़ी को सिर पर गेंद टिकाए दिखाया गया है।
विश्व कप के टिकटों की सीधी बिक्री 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। टिकट 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर बेचे जा रहे हैं। इससे पहले टिकटों की बिक्री इंटरनेट और दक्षिण अफ्रीकी नेशनल बैंक के माध्यम से की जा रही थी।
ग्रुप मैचों के टिकटों की कीमत 20 से 160 डॉलर की बीच रखी गई है जबकि शुरुआती मैचों के टिकटों की कीमत 70 से 450 डॉलर रखी गई है। विश्व कप का पहला मैच 11 जून को जोहांसबर्ग में खेला जाना है।
टिकटों की बिक्री के पांचवें चरण में कुल पांच लाख टिकट बेचे जाने हैं। चौथे चरण की समाप्ति तक 240,000 टिकट बेचे जा चुके हैं। कुल मिलाकर अब तक विश्व कप के 22 लाख टिकट बेचे जा चुके हैं। विश्व कप के लिए 30 लाख टिकट जारी किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications