इस वजह से हमेशा कैप पहने रहती है धवन की पत्नी आयशा, फिटनेस पर है फोक्स

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन मैदान पर बरसाए और उनकी पत्नी आयशा का जिक्र ना हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। धवन की तरह उनकी पत्नी भी हमेशा बिंदास जिंदगी जीने में विश्वास रखती हैं। बात घर की हो या मैदान की, वो अपने पति धवन के साथ हर वक्त नजर रहती है। आयशा हमेशा कैप पहने रहती हैं। ऐसे में उनसे काफी लोग ये सवाल कर चुके हैं कि आखिर क्यों वो हमेशा कैप लगाए रखती हैं। पेशे से बॉक्सर आयशा ने इस बात का खुलासा इंस्टाग्राम के जरिए किया था।

इस वजह से पहनती हैं कैप

इस वजह से पहनती हैं कैप

आयशा ने सोशल मीडिया पर इसका खुलासा करते हुए कहा था, 'कई लोग मुझसे पूछ चुके हैं कि आखिर क्यों मैं हमेशा कैप लगाए रहती हूं। मैं किसी भी छोटी सी बात का फैसला लेने में बेकार का समय बर्बाद नहीं करती हूं। मुझे फिटनेस पसंद है, तो मैं रोज ट्रेनिंग करती हूं, इसके बाद मेरा पूरा समय परिवार के लिए जाता है। उनका खाना बनाना, घर की सफाई, स्कूल छोड़ने जाना, अपने बिजनेस पर काम करना, बच्चों के साथ खेलना, यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो बनाना ये सब मैं खुद ही करती हूं। मैं बालों को संवारने में ज्यादा वक्त नहीं खराब करती हूं। मेरे लिए ऐसा समय बेकार है। मैं इसके बदले वो काम करती हूं जो मेरे लिए हर दिन जरूरी है।'

2012 में की थी धवन से शादी

2012 में की थी धवन से शादी

बता दें कि धवन ने ऑस्ट्रेलिया की आयशा मुखर्जी से 2012 में शादी की थी। धवन की दो बेटियां भी हैं, जिनका नाम रिया और आलिया है। इसके अलावा शिखर और आयशा का एक बेटा जोरावर भी है। आयशा को देखकर लगता है कि वह फिटनेस की कितनी बड़ी दीवानी है, वैसे आपको बता दें कि असल जिंदगी में भी वह एक ट्रेंड किक बॉक्सर हैं और अभी भी रोज ट्रेनिंग करती हैं।

फेसबुक के जरिए हुई थी मुलाकात

फेसबुक के जरिए हुई थी मुलाकात

आपको जानकर हैरानी होगी की सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के जरिए ऑनलाइन दोनों की मुलाकात हुई थी। दरअसल, क्रिकेटर हरभजन सिंह इन दोनों के म्यूच्यूअल फ्रेंड थे और उन्हीं ने दोनों की जान पहचान करवाई थी। जान पहचान होने के बाद दोनों एक दूसरे से बातें करने लगे और इस दौरान शिखर को आयशा से प्यार हो गया। लेकिन शिखर इस बात से अनजान थे कि आयशा तलाकशुदा हैं। जब आयशा ने शिखर को बताया कि वह तलाकशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं, इस पर शिखर ने मुस्कुराते हुए कहा, 'तो क्या हुआ? मुझे इस बात से कोई दिक्कत नही है।'

Story first published: Friday, June 12, 2020, 7:54 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+