Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्मार्ट विराट कोहली का भी किया डकवर्थ ने भेजा फ्राय, उठाया यह बड़ा सवाल

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में जीत के बावजूद कप्तान विराट कोहली खुश नहीं है। रांची में भारत ने पहले टी-20 मैच में कंगारुओं को 9 विकेट हराया था। बारिश के कारण इस मैच का नतीजा डकवर्थ-लुइस के आधार पर हुआ था। इस बीच कप्तान कोहली ने शनिवार को पहले टी-20 मैच में डकवर्थ-लुइस नियम पर नाराजगी व्यक्त की है। कोहली के अनुसार, डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर उनकी उम्मीद से भी ज्यादा लक्ष्य दिया गया।

रांची टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 18.4 ऑवर में 118 रन पर ही रोकने के बाद डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर भारत को छह ऑवर में 48 रनों का लक्ष्य मिला था। कप्तान कोहली ने डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर मिले लक्ष्य से खुश नहीं थे। कोहली के अनुसार, टीम ने छह ऑवर में 48 रनों के लक्ष्य का नहीं सोचा था।

मैच के बाद कोहली ने कहा, 'मुझे डकवर्थ-लुइस नियम समझ नहीं आया। 118 पर ऑस्ट्रेलिया को रोकने के बाद हमें लगा था कि इस नियम के तहत हमें 40 रनों का लक्ष्य मिलेगा, लेकिन 48 रनों का स्कोर काफी मुश्किल था।'

हालांकि, कोहली ने अपने टीम मेंबर्स कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर के प्रदर्शन की भी काफी तारीफ की। कोहली ने कहा, टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनेने का फैसला सही था। इसकी हमें जरूरत भी थी और बॉलर्स ने भी बहुत अच्छा काम किया। भूवी (भुवनेश्वर) ने हमें जल्दी से ब्रेकथ्रू दिलवाया, बुमराह ने मैच के अंतिम में और स्पिनर्स ने मीडिल ऑवर्स में शानदार प्रदर्शन किया। यह पूरी टीम की कोशिश थी। स्पिनर्स अपने कलाइयों के सहारे पूरे मैच को पलट सकते हैं। हम अभी हमारे गेंदबाजों के प्रदर्शन से बहुत खुश है'।

शिखर धवन की वापसी के बारे में कोहली ने कहा कि ब्रेक के बाद लौटकर आए ऑपनर को देखकर खुशी हुई, जिन्होंने आते ही अच्छा प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाने के बाद, दूसरा मैच मंगलवार को गुवाहाटी में खेला जाएगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+