जानिए पिच से स्टंप क्यों ले जाते हैं धोनी?
नई दिल्ली। कप्तान धोनी... किसी परिचय के मोहताज नहीं...बस उनका नाम ही काफी है.. यूं तो माही के नाम से विख्यात मिस्टर धोनी को लोग काफी स्टाइलिश भी कहते हैं, अपने बालों को कभी लंबा ऱखने वाले तो कभी सफाचट रखने वाले मिस्टर धोनी की एक बात जरूर आपने भी नोटिस की होगी कि जब भी वो कोई मैच जीतते हैं तो मैच के बाद वो विकेट उठाकर ले जाते हैं।
इस बारें में धोनी ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वो उस स्टंप के जरिये अपनी जीत को हमेशा अपने जेहन में रखना चाहते हैं। इसके बाद जब उनसे पूछा गया तो फिर तो आपके पास काफी विकेट होंगे तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था कि हां मेरे पास बहुत सारे विकेट हैं, जब मैं बूढा हो जाऊंगा तो मैं हिसाब लगाऊंगा अपनी जीत का।
मालूम हो कि भारत के सफलतम कप्तानों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी टीम इंडिया को नंबर वन बनाया है, इनकी कप्तानी में भारत ने विश्वकप और टी 20 वर्ल्ड कप जीता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
