Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND Vs SL ODI- आज का मैच धोनी के लिए होगा खास, इन रिकॉर्डस को कर सकते हैं अपने नाम

नई दिल्‍ली। श्रीलंका के खिलाफ आज (31 अगस्‍त) को कोलंबों में चौथा वनडे मैच खेलने टीम इंडिया जब उतरेगी तो टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए वो बेहद खास दिन होगा। जी हां कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में होने वाला यह मैच धोनी के वनडे करियर का 300वां मैच होगा। हालांकि धोनी का प्रदर्शन इन दिनों बेहतरीन है और ऐसे में उनके फैंस की उम्‍मीदें भी उनसे बढ़ी हुई है। सीरीत के पिछले तीन मैचों की दो पारियों में धोनी दो बार नाबाद रहकर 112 रन बना चुके हैं। जो सबसे अहम बात है वो ये है कि बीते दो मैचों में धोनी ने टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

धोनी के पास है रिकॉर्ड बनाने का मौका

कोलंबो के चौथे वनडे मैच में धोनी के पास दो वर्ल्‍ड रिकॉर्ड स्‍थापित करने का मौका होगा। सीरीज के दूसरे और तीसरे वनडे मैच में धोनी नाबाद रहे थे। यदि नाबाद रहने का सिलसिला वे कोलंबो वनडे में भी बरकरार रखते हैं तो वनडे में सबसे अधिक बार नाट आउट रहने के शॉन पोलाक और चामिंडा वास के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे। धोनी इस समय 299 वनडे मैचों में 72 बार नाट आउट रहे हैं। वे इस मामले में पोलाक और वास के साथ संयुक्‍त रूप से बराबरी पर हैं। यदि वे कल के मैच में नाबाद रहे तो इन दोनों पूर्व क्रिकेटरों को पीछे छोड़ देंगे। गौरतलब है कि धोनी ने 299 वनडे मैचों में अब तक 10 शतक और 65 अर्धशतक की मदद से 9608 रन बनाए हैं और उनका औसत 51.93 का है।

एक और वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाने का मौका

विकेट के पीछे भी धोनी के पास एक वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाने का मौका है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले तक धोनी के खाते में 98 स्‍टंपिंग दर्ज थीं। दूसरे वनडे मैच में उन्‍होंने श्रीलंका के गुणतिलका को युजवेंद्र चहल की गेंद पर स्‍टंप करके इस संख्‍या को 99 तक पहुंचा लिया। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और कप्‍तान कुमार संगकारा के नाम भी धोनी के ही बराबर 99 स्‍टंप हैं। माही यदि कल के मैच में एक स्‍टंप करने में कामयाब होते हैं तो वनडे में 100 स्‍टंपिंग पूरे करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर होंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+