Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप: 'जयवर्धने की शानदार लय निर्णायक'

ब्रिजटाउन, 8 मई (आईएएनएस)। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कप्तान कुमार संगकारा ने माहेला जयवर्धने की सराहना करते हुए कहा है कि ट्वेंटी-20 विश्व कप में दायें हाथ के इस बल्लेबाज की शानदार लय टीम के लिए अब तक निर्णायक रही है।

स्थानीय किंग्स्टन ओवल मैदान पर शुक्रवार को जयवर्धने के नाबाद 98 रनों की बदौलत श्रीलंकाई टीम ने मेजबान वेस्टइंडीज को 57 रनों से हरा दिया। उन्होंने 56 गेंदों पर 98 रनों की तेज पारी खेली। उनकी इस शानदारी पारी की वजह से मेजबानों के सामने जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य रख सकी। वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 138 रन ही बना पाई।

वेबसाइट 'ईएसपीएन स्टार डॉट कॉम' के अनुसार मैच के बाद संगकारा ने कहा, "हमारी टीम में माहेला शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी लय टूर्नामेंट में हमारे लिए अब तक निर्णायक रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+