Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

द्रविड़ की सैलरी हुई डबल पर IPL में हो गया करोड़ों का नुकसान

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ पर भरोसा दिखाते हुए एक बार फिर से इंडिया 'ए' और अंडर 19 का कोच नियुक्त किया है। अब राहुल द्रविड़ अगले दो साल तक इंडिया 'ए' और अंडर 19 टीम के लिए कोच के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे। राहुल द्रविड़ 2015 से दोनों टीम के लिए लगातार कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

फीस में होगी 100 प्रतिशत वृद्धि

फीस में होगी 100 प्रतिशत वृद्धि

इंडिया 'ए' और अंडर 19 टीम के लिए दो साल का कार्यकाल बढ़ने के साथ-साथ राहुल द्रविड़ की सैलरी में 100 फीसदी की वृद्धि हुई है। इस हिसाब से द्रविड़ की सालाना इनकम 5 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि सूत्रों के अनुसार राहुल द्रविड़ ने अपनी फीस के बारे बीसीसीआई से किसी भी प्रकार का जिक्र नहीं किया था।

आईपीएल से होगी छुट्टी

आईपीएल से होगी छुट्टी

बीसीसीआई के नए नियमों के अनुसार राहुल द्रविड़ को दिल्ली डेयरडेविल्स के मेंटर के रूप में अपना पद छोड़ना होगा जो कि पिछले दो साल इस टीम से जुड़े हुए थे। इससे पहले राहुल द्रविड़ इंडिया 'ए' और अंडर 19 टीम के कोच होने के साथ-साथ दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से भी जुड़े हुए थे। जिन्हें दो माह के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स से 9 करोड़ रुपये मिलते थे जो अब नहीं मिलेंगे।

द्रविड़ जाएंगे दक्षिण अफ्रीका

द्रविड़ जाएंगे दक्षिण अफ्रीका

इसी महीने जुलाई के अंतिम सप्ताह से दक्षिण अफ्रीका में त्रिकोणीय शृंखला शुरू होने जा रही है जहां इंडिया 'ए' के साथ द्रविड़ भी कोच के रूप में मौजूद रहेंगे। इस त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया 'ए' के अलावा ऑस्ट्रेलिया 'ए' और दक्षिण अफ्रीका 'ए' की टीमें हिस्सा लेंगी।

द्रविड़ के कोच रहते उभरे ये तीन सितारे

द्रविड़ के कोच रहते उभरे ये तीन सितारे

राहुल द्रविड़ पिछले दो साल से इंडिया 'ए' और अंडर 19 टीम के लिए कोच की भूमिका निभा रहे हैं। द्रविड़ के अंडर में ना सिर्फ इन दोनों टीमों ने पिछले दो सालों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है बल्कि कई ऐसे युवा चेहरे उभरकर सामने आए हैं जो आने वाले वक्त में टीम इंडिया का हिस्सा बनने को बेताब हैं। रिषभ पंत जो द्रविड़ के अंडर में तैयार हुए हैं वर्तमान में भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर हैं। वहीं संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर भी आने वाले वक्त में टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं जिन्हें द्रविड़ ने ही तैयार किया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+