For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एडिलेड ODI में खलील अहमद पर क्यों भड़क गए धोनी, देखें VIDEO

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। भारतीय टीम के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने इस दौरान विराट कोहली द्वारा लिखी जा रही जीत की स्क्रिप्ट को आगे बढ़ाया और भारत को अपने अंदाज में ही सिक्स लगाकर मैच जिताया। विराट कोहली ने इस दौरान शतकीय पारी खेली लेकिन जब वह आउट हुए तो टीम इंडिया को 38 गेंद में 57 रन की जरूरत थी। इस दौरान धोनी ने टीम इंडिया के लिए बेहतरीन 54 गेंद में 55 रन की पारी खेली।

धोनी और कर्तिक की जोड़ी ने मिलकर विकेट थामे रखे और टीम इंडिया ने 6 विकेट से मैच जीत लिया। इस दौरान कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी का गुस्सा भी देखने को मिला। दरअसल, मैच के आखिरी ओवरों में धोनी को फिटनेस से संबिंधित थोड़ी परेशानी महसूस हुई और फिजियो को बुलाना पड़ा।

इस दौरान ड्रिंक्‍स ब्रेक हुआ और खलील अहमद मैदान पर रिफ्रेशमेंट्स लेकर आए। वह जब दूसरे छोड़ पर खड़े कार्तिक को पानी पिलाने गए तो पिच पर चलते हुए गए। यह बात धोनी को नासाज लगी और वह खलील पर भड़क गए। वापस जाते खलील धोनी ने डांट लगाई। ट्विटर पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

बता दें कि धोनी ने पहले कोहली के साथ मिलकर 82 रन की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर नाबाद 57 रन की पार्टनरशिप करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई।

इस दौरान विराट कोहली ने भी शानदार बल्लेबाजी की और अपने वनडे करियर का 39वां शतक जड़ा। यही नहीं विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह छठा शतक था। कोहली के शतक से भारत को जीत में मदद मिलने के साथ ही कोहली के निजी रिकॉर्ड बुक में भी बड़े अपडेट्स हुए।

Story first published: Wednesday, January 16, 2019, 13:41 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+