For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

न्यूजीलैंड क्यों हारता है सुपर ओवर में, इसके पीछे है 12 साल पुरानी कहानी

स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) : किस्मत खराब है, या फिर यूं कहें कि सुपर ओवर बना ही न्यूजीलैंड को दर्द देने के लिए। भारत के खिलाफ हैमिलटन में हुए 5 टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में जैसे ही रोमांच सुपर ओवर तक पहुंचा तो फिर न्यूजीलैंड को नाजुक मोड़ पर गुजरने का इम्तिहान देना पड़ा। लेकिन कहानी पुरानी ही दोहराती हुई दिखी। इंग्लैंड में हुए आईसीसी वनडे विश्व कप फाइनल में भी न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में नाकामी हासिल हुई थी जिस कारण वह खिताब जीतने से चूक गई। लेकिन फिर न्यूजीलैंड टीम सुपर ओवर से गुजरी पर यहां भी उन्हें हार मिली। न्यूजीलैंड ने 17 रन बनाए तो भारत ने रोहित शर्मा के आखिरी 2 छक्कों की मदद से 20 रन बनाकर कीवियों को एक और झटका दे दिया। हालांकि न्यूजीलैंड के लिए सुपर ओवर में हारना कोई नई बात नहीं है, इसके पीछे की कहानी 12 साल पुरानी है।

अभी तक खेल चुकी है 6 सुपर ओवर मुकाबले

अभी तक खेल चुकी है 6 सुपर ओवर मुकाबले

सुपर ओवर को अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में साल 2008 में लाया गया था। इससे पहले 'बाॅल आउट' के जरिए फैसला होता था। अभी तक 14 मैच टाई होकर सुपर ओवर में पहुंचे हैं, इनमें से 6 मैच तो सिर्फ न्यूजीलैंड के ही है, यानी कि न्यूजीलैंड सबसे ज्यादा सुपर ओवर खेलने वाली टीम है। लेकिन निराश कर देने वाली बात उनके लिए यह है कि वो 5 बार हार का सामना कर चुकी है। न्यूजीलैंड की हार की कहानी 12 साल पहले यानी कि 2008 से शुरू होती है। 26 दिसंबर 2008 को विंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड ने पहली बार सुपर ओवर मुकाबला खेला था। यह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट का पहला सुपर ओवर मुकाबला भी रहा था। लेकिन न्यूजीलैंड ये मैच हार गई थी। तब न्यूजीलैंड ने 155 रन बनाए थे तो विंडीज ने भी इतने रन बनाकर मैच सुपर ओवर तक ला दिया। सुपर ओवर में विंडीज ने 1 विकेट गंवाकर 25 रन बना दिए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 15 रन बनाकर 2 विकेट गंवा दिए और मैच हार गई। बता दें कि सुपर ओवर में सिर्फ 3 बल्लेबाज ही खेल सकते हैं। 2 विकेट गिरने पर पारी वहीं खत्म हो जाती है चाहे भले ही गेंदें बची हुई हों।

सिर्फ एक बार जीत हुई नसीब

सिर्फ एक बार जीत हुई नसीब

न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में अभी तक सिर्फ एक बार ही जीत नसीब हुई है जो 28 फरवरी 2010 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थी। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रैंडन मैक्कुलम के 116 रन की मदद से 214 रन बना दिए, लेकिन जवाब में कंगारूओं ने भी 4 विकेट खोकर मैच टाई कर दिया। अब मैच सुपर ओवर तक पहुंचा। न्यूजीलैंड का यह दूसरा ऐसा मैच था जो सुपर ओवर में पहुंचा था, लेकिन इसमें वो जीतने में कामयाब हो गए थे। आस्ट्रेलिया ने 1 विकेट गंवाकर सिर्फ 6 रन बनाए, जबकि न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 9 रन बनाकर मैच जीत लिया।

क्यों हारता है सुपर ओवर में

क्यों हारता है सुपर ओवर में

आस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर ओवर में जीत दिलाने वाले गेंदबाज टिम साउदी ही थे, लेकिन इसे बाद न्यूजीलैंड ने 4 मुकाबले सुपर ओवर के खेले और हार गए। संयोग की बात है कि न्यूजीलैंड ने हर बार सुपर ओवर टिम साउदी को ही दिया। वो लगातार अनलकी साबित हो रहे हैं। भारत के खिलाफ भी टिम साउदी ही सुपर ओवर में उतरे थे। अगर ऐसे में हम ये कहें कि साउदी की खराब किस्मत से टीम हारती है तो गलत नहीं। न्यूजीलैंड को सुपर ओवर के लिए अब किसी और गेंदबाज पर भरोसा करना होगा। साउदी के अलावा मिचेल सेंटनर व कोलि डी ग्रैंडहोम जैसे अनुभवी गेंदबाज भी हैं।

हर बार साउदी बने हार का कारण

हर बार साउदी बने हार का कारण

न्यूजीलैंड ने पिछले 4 सुपर ओवर मुकाबलों में साउदी के कारण हार झेली है। साउदी की खराब किस्मत का दाैर शुरू हुआ था 2012 टी20 विश्व कप में, जब श्रीलंका के खिलाफ मैच था। तब 17 सितंबर को न्यूजीलैंड ने 174 रन बनाए थे। श्रीलंका ने भी 6 विकेट खोकर मैच टाई कर दिया। तब कप्तान थे राॅस टेलर जिन्होंने साउदी को ओवर थमाया। साउदी ने 1 विकेट लेकर 6 गेंदों में 13 रन दिए, लेकिन जवाब में न्यूजीलैंड 1 विकेट खोकर सिर्फ 7 रन ही बना सकी। इसी टूर्नामेंट दाैरान 1 अक्तूबर को फिर न्यूजीलैंड का मैच विंडीज के खिलाफ टाई हो गया। न्यूजीलैंड ने 17 रन बना दिए। अब बचाव करने के लिए टेलर ने फिर साउदी को गेंद थमा दी। लेकिन साउदी ने 19 रन लुटाकर फिर मैच गंवा दिया।

बताैर कप्तान भी साउदी ने हरवाया मैच

बताैर कप्तान भी साउदी ने हरवाया मैच

साउदी पर बार-बार भरोसा जताना न्यूजीलैंड का जारी रहा। 10 नवंबर 2019 न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने ही घर ऑकलैंड में सुपर ओवर मुकाबला खेला। रोचक बात यह रही कि इस बार टिम साउदी कप्तान थे। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 146 रन बनाए तो जवाब में इंग्लैंड ने भी 7 विकेट खोकर मैच टाई कर दिया। सुपर ओवर फेंकने के लिए साउदी खुद आ गए। उन्होंने 17 रन लुटा दिए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 8 रन बनाकर एक विकेट गंवा दिया और एक बार फिर सुपर ओवर में साउदी की भूमिका में मैच गंवा दिया। अब भारत के खिलाफ भी यही कहानी हुई। पिछले नतीजों से सबक ना लेते हुए केन विलियमसन ने साउदी को गेंद थमा दी, जिसका क्या परिणाम रहा, सब वाकिफ हैं। खैर, अब देखना यह बाकी है कि अगली बार न्यूजीलैंड सुपर ओवर में पहुंचा तो क्या फिर साउदी को गेंद थमाकर मैच गंवाएंगे या फिर किसी अन्य गेंदबाज पर भरोसा जताएंगे।

Story first published: Thursday, January 30, 2020, 14:03 [IST]
Other articles published on Jan 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+