Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : रोचक होगा भारत-आस्ट्रेलिया मुकाबला

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाला मुकाबला काफी रोचक और कांटे का होगा क्योंकि दोनों टीमें शानदार फार्म में हैं। दोनों टीमों ने ग्रुप स्तर पर अजेय स्थिति बनाए रखा। आस्ट्रेलिया ने जहां ग्रुप-ए में अपने दोनों मैच जीते वहीं भारत ने ग्रुप-सी में पहला स्थान हासिल किया।

आस्ट्रेलिया ने अपने पहले ग्रुप मैच में मौजूदा चैम्पियन पाकिस्तान को 34 रनों से धूल चटाई थी। इसके बाद उसने ग्रुप की तीसरी टीम बांग्लादेश को पराजित किया था।

दूसरी ओर, भारत ने अपने पहले ग्रुप मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया था। इसके बाद उसने अपने दूसरे मुकाबले में सुरेश रैना के शानदार शतक की बदौलत शक्तिशाली दक्षिण अफ्रीका को भी पराजित किया।

आस्ट्रेलियाई टीम ने दो मैचों में 40 ओवरों में कुल 332 रन बटोरे जबकि उसके खिलाफ इतने ही ओवरों में 271 रन बने। उसका नेट रन रेट प्लस 1.525 रहा।

भारत ने अपने दो मुकाबलों में कुल 34.5 ओवर की बल्लेबाजी की और 302 रन बटोरे। भारतीय टीम के खिलाफ 40 ओवरों में 287 रन बने। भारत का कुल रन रेट प्लस 1.495 रहा, जो आस्ट्रेलिया से थोड़ा कम है।

बीते मैचों के परिणाम पर नजर डालें तो दोनों टीमों का प्रदर्शन लगभग बराबरी का रहा है लेकिन आने वाले मैचों में जीत उसी की होगी, जो मैच के दिन बेहतर खेल दिखाएगा।

दो मई को दक्षिण अफ्रीका को हराकर सुपर-8 में जगह तय करने भारतीय टीम पांच दिनों के आराम के बाद मैदान पर उतरेगी। इस दौरान उसे अच्छी खबर मिली है। उसके तेज गेंदबाज जहीर खान और सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर इस अहम मुकाबले के लिए फिट घोषित कर दिए गए हैं।

इसी मैदान पर होने वाले दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम पिछले वर्ष के उपविजेता श्रीलंका का सामना करेगी। वेस्टइंडीज की टीम जहां अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रही है वहीं श्रीलंका को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा है। उसे उद्घाटन मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी।

वेस्टइंडीज ने अपने पहले ग्रुप मैच में आयरलैंड को 70 रन के विशाल अंतर से पराजित किया था। इसके बाद उसने अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड पर जीत हासिल की थी। इस मैच का फैसला डकवर्थ-लेविस नियम के आधार पर हुआ था। मैच के परिणाम को लेकर इंग्लैंड के कप्तान पॉल कोलिंगवुड ने नाखुशी जाहिर की थी।

श्रीलंका की टीम को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो विकेट से हार मिली थी लेकिन उसने अपने दूसरे मुकाबले में जिंबाब्वे को 14 रन से हराया था। इस मैच में माहेला जयवर्धने ने शानदार शतक लगाया था।

श्रीलंका के स्टार स्पिनर और उपकप्तान मुथैया मुरलीधरन जांघ की मांसपेशी में खिंचाव के कारण दूसरे मैच में नहीं खेल सके थे। उनके आगे के मुकाबलों में भी खेलने की उम्मीद नहीं है क्योंकि उन्हें तीन सप्ताह तक आराम की सलाह दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+