For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप में कभी भारत से क्यों नहीं जीत सका पाकिस्तान, वकार युनिस ने किया खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी वनडे विश्व में अभी तक हर बार धूल चटाई है। अभी तक पाकिस्तान की टीम एक भी बार भारत के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सकी है। अगर पाकिस्तान बड़ा स्कोर भी बनाती थी तो भारतीय टीम उसे आसानी से हासिल कर लेती थी। पाकिस्तान 1992 विश्व कप में विजेता बना था, लेकिन इस दाैरान भी उन्हें एक ग्रुप मैच में भारत से हार मिली थी। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार युनिस ने अब खुलासा किया कि आखिर किस वजह से पाकिस्तान कभी भारत से मैच नहीं जीत पाया।

यूनिस 2003 विश्व कप में टीम के कप्तान थ। इस दाैरान भी टीम को हार मिली थी। उन्होंने कहा, ''हमने दूसरे फॉर्मैट में अच्छा प्रदर्शन किया। हमने टेस्ट में अच्छा परफॉर्म किया, लेकिन जब विश्व कप की बात आती है तो भारत का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। इस हकीकत में तारीफ के काबिल भी रहे। वे हमसे अच्छा क्रिकेट खेले, लेकिन मैच पर नियंत्रण के बावजूद हम दबाव नहीं झेल पाते और मैच गंवा बैठते थे।''

उन्होंने आगे कहा, ''मुझे बैंगलुरू और साउथ अफ्रीका में 2003 के मैच याद हैं। उस समय भारतीय टीम बहुत अच्छी टीम थी। वे सकारात्मक माइंड के साथ मैच खेले। उन्होंने हमसे अच्छा क्रिकेट खेला। हम स्मार्ट क्रिकेट नहीं खेल पाए। मैच हमारी पकड़ में था, लेकिन फिर भी हम हार गए। आप 2011 के विश्व कप को देखिए या 1996 के विश्व कप को। हम हर बार मैच जीतने के करीब थे, लेकिन हम अंच में हाए गए। इस बात को रेखांकित करना मुश्किल है कि विश्व कप का दबाव कई बार हम क्यों नहीं झेल पाते। यह मनोवैज्ञानिक दबाव भी हो सकता है।''

बता दें कि विश्व कप में 1992 से दोनों टीमों के बीच मैच खेले जा रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया कभी नहीं हारी है। वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान सात बार आमने-सामने आए हैं और हर बार पाकिस्तान को हार मिली है।

Story first published: Wednesday, July 8, 2020, 21:47 [IST]
Other articles published on Jul 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+