आखिर ईडन गार्डेन पर क्यों हारा पाकिस्तान
कोलकाता। शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डेन पर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच ने वीकेंड को और थ्रिलिंग बना डाला। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के अहम लीग मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से शिकस्त दी।
पीएम मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
इस शिकस्त के साथ ही इस मैदान पर भारत को पाक के खिलाफ जीत न मिलने का सिलसिला टूटा तो, पाक के साथ वर्ल्ड कप में भारत के हाथों हारने का एक और रिकॉर्ड बन गया।
वर्ल्ड कप के मैचों में पाक को भारत के खिलाफ लगातार 11वीं हार मिली है। मैदान पर भारतीय बल्लेबाजों की परफॉर्मेंस ने मैच देखने आए लोगों का दिल जीता तो पड़ोसी मुल्क के कई लोगों का दिल तोड़ दिया।
जब ईडन गार्डेन पर अमिताभ ने गाया 'जन गण मन'
पाकिस्तान टीम की यह हार निश्चित तौर पर उनके समर्थकों का दिल तोड़ने वाली है। इस मैच को लेकर पहले से ही कई विवाद हुए थे और फिर इस हार ने पुराने जख्मों को हरा करने का काम किया।
एक नजर डालिए उन वजहों पर कि आखिर क्यों टी20 वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले को पाक को भारत के हाथों हार मिली।

कोहली का दम
मैच की दूसरी पारी में बैटिंग करने आए विराट कोहली ने 55 रनों की शानदार पारी खेली और बारिश से प्रभावित इस मैच को वन साइडेड बना डाला। ईडन गार्डेन पर 18 ओवरों के इस मैच में जब कोहली बैटिंग को उतरे तो निंसंदेह उन पर काफी दबाव था लेकिन फिर भी उन्होंने मैदान को चारों ओर शॉट्स मारे और मैच पर भारत का नाम लिख दिया।

कठिन पिच पर भी डटे थे कोहली
कोहली ने 55 रनों की पारी में 37 गेंदे खेलीं और सात चौकों के साथ एक छक्का भी मारा। बारिश की वजह से इस पिच पर बैटिंग करना कोई आसान का नहीं था। कोहली पाकिस्तान के हर गेंदबाज को बखूबी भांप रहे थे और हर बॉल को सही टाइमिंग के साथ प्लेस करने का कोई मौका नहीं चूक रहे थे।

युवराज की पारी भी कम नहीं
भारत को 119 रनों को लक्ष्य मिला था लेकिन पांचवें ओवर में पांच विकेट गिर जाने के बाद शायद उम्मीदें कम होने लगी थीं। लेकिन तभी युवराज सिंह बैटिंग करने आए और उन्होंने कोहली का बखूबी साथ दिया। भले ही उन्होंने 24 रनों की पारी खेली लेकिन इस पारी ने पाकिस्तान के हाथ से मैच को छीन लिया था।

कूल कैप्टन का कूल अंदाज
युवराज सिंह के आउट होने के बाद कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी आए और उन्होंने जो छक्का लगाया वह पाक के लिए शायद ताबूत में आखिरी कील की तरह साबित हुआ। धोनी की छोटी मगर दमदार इनिंग्स ने पाक समर्थकों को अपने रुमाल तैयार रखने के लिए मजबूर कर दिया था।

शुरुआत से ही पाक रहा दबाव में
टॉस जीतने के बाद मैदान पर पाक के बल्लेबाजों के खिलाफ बॉलिंग और फिल्डिंग करने उतरी भारतीय टीम ने दबाव बनाना शुरू कर दिया था। आफरीदी का विकेट इसका सबसे बड़ा एग्जाम्पल था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications