For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान के बल्लेबाज टुक-टुक क्यों करते हैं, मिस्बाह ने दिया मजेदार जवाब

नई दिल्ली। पटरी से उतरी हुई पाकिस्तान क्रिकेट टीम को फिर से लय में लाने के लिए मिस्बाह उल हक भी पूरी से तैयारी कर चुके हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) ने उन्हें टीम का मुख्य कोच के साथ-साथ मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी भी साैंपी। मिस्बाह 27 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने जा रही वनडे सीरीज के रूप में पहली बार अपना योगदान देंगे। लेकिन इससे पहले वो पत्रकारों से रूबरू हुए जहां उनसे पूछा गया कि पाकिस्तानी बल्लेबाज टुक-टुक क्यों करते हैं तो फिर कोच का जो जवाब रहा वो काफी मजेदार रहा।

मिस्बाह से पूछा गया यह लंबा सवाल

मिस्बाह से पूछा गया यह लंबा सवाल

रिपोर्टर ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों की सबसे बड़ी दिक्कत यानी की स्ट्राइक रेट के बारे में पूछा तो प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी लोग हंसने लगे। रिपोर्टर ने पूछा कि पाकिस्तान के बल्लेबाज मारते कम हैं और ज्यादा टुक-टुक करते हैं। पत्रकार ने पूछा, 'दमदार शॉट लगाने के बजाय ज्‍यादा खिलाड़ी टुक-टुक खेल रहे हैं। क्रिकेटर्स 235 या ज्‍यादा गेंदों पर शतक जमा रहे हैं। आपके समय में भी बल्‍लेबाज दमदार शॉट खेलने के बजाय टुक-टुक वाली मानसिकता पर था। तो नए हेड कोच और बल्‍लेबाजी कोच के रूप में आप इन‍ खिलाडि़यों को टुक-टुक खेलने देना जारी रखेंगे?'

मिला यह जवाब

मिला यह जवाब

मिस्बाह ने अपना समय लिया और कहा कि मेरे नजरिए से आप अपने टूक टूक वाले सवाल में ज्यादा तनाव दे रहे हैं। मिस्‍बाह ने जवाब दिया, 'ऐसा लगता है कि आपके सवाल में ज्‍यादा ध्‍यान टुक-टुक पर है, लगता है कि आपके पास कार नहीं है। या फिर आपको किसी ने कहा होगा कि मुझे गुस्‍सा दिलाने के लिए यह सवाल पूछा जाए।'

मिस्बाह से हैं उम्मीदें

मिस्बाह से हैं उम्मीदें

बता दें कि सरफराज अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान ने इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप दाैरान सेमीफाइनल तक का सफर भी तय नहीं किया था। साथ ही वो फिर से भारत के हाथों हारा, जिसके बाद पाकिस्तानी प्रशंसक टीम मैनेजमेंट की आलोचना करने लगे। मिकी आर्थर को हटाकर अब मिस्बाह को कोच बनाया गया है। मिस्बाह से पाक बोर्ड को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि मिस्बाह उल हक ने पाकिस्तान के लिए 75 टेस्ट मैच और 162 वनडे मुकाबले खेले थे। इसके अलावा वो 2010 से 2017 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी थे।

Story first published: Thursday, September 26, 2019, 15:26 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+