नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को बुधवार को यहां आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का अध्यक्ष चुना गया। बीसीसीआई ने ट्वीट करके गांगुली के अध्यक्ष बनने की जानकारी दी। गांगुली के अलावा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को सचिव नियुक्त किया गया। केरल के जयेश जॉर्ज नए संयुक्त सचिव और उत्तराखंड के महीम वर्मा नए उपाध्यक्ष चुने गए। इसके बाद सौरव गांगुली ने मुंबई में आयोजित बीसीसीआई की सालाना आम सभा बैठक (एजीएम) में हिस्सा लेने के लिए बीसीसीीआई के मुख्यालय में पहंचे। इस दौरान सौरव गांगुली एक बार फिर अपने कप्तानी वाले दिनों के अंदाज में दिखे।
बीसीसीआई मुख्यालय पर अपना कार्यभार संभालने पहुंचे सौरव गांगुली अपने कप्तानी के दिनों वाला ब्लेजर पहने पहुंचे। खास बात यह है कि सौरव गांगुली को यह ब्लेजर भारतीय टीम का कप्तान बनने पर मिला था। सौरव गांगुली ने मीडिया से बात करते हुए इस ब्लेजर को पहन कर आने की वजह भी बताई।
और पढ़ें: अभिषेक नायर ने 13 साल के क्रिकेट करियर से लिया संन्यास, जानें कैसा रहा सफर
सौरव गांगुली ने बताया, 'मुझे यह ब्लेजर तब मिला था, जब मैं भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त हुआ था। इसलिए इस खास मौके पर मैंने इसे पहनने का फैसला किया।'
इसके साथ दादा ने अपने इस ब्लेजर की फिटिंग पर चुटकी भी ली और कहा, 'मुझे यह अहसास ही नहीं हुआ कि यह अब ढीला हो चुका है।'
और पढ़ें: 65 साल बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट में दोहराया इतिहास
लगभग 11 साल पहले सौरभ गांगुली ने इंटरनैशलन क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अपने संन्यास के बाद सौरभ गांगुली को शायद ही कभी इस ब्लेजर को दोबारा पहनने का मौका मिला होगा लेकिन इस बार जब बीसीसीआई अध्यक्ष की कमान संभालते ही सौरभ गांगुली ने इस खास मौके पर अपने उसी ब्लेजर को पहनना सही समझा, जिस पर उन्हें हमेशा नाज है।
#WATCH Sourav Ganguly while addressing media after taking charge as the President of Board of Control for Cricket (BCCI) in Mumbai: I got this (blazer) when I was the Captain of India. So, I decided to wear it today. But, I didn't realize it's so loose. pic.twitter.com/FgwYmfsyO8
— ANI (@ANI) October 23, 2019