विराट को क्यों नहीं मिली आईसीसी टेस्ट टीम में जगह, ये है वजह...

बेंगलुरु। आईसीसी ने साल 2016 की टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है, इसमें भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली का नाम गायब है। जिसको लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं...

आईसीसी टेस्ट टीम 2016 में विराट कोहली का नाम गायब

आईसीसी की टेस्ट टीम में विराट कोहली का नाम नहीं होने पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, लेकिन क्रिकेट की इस ग्लोबल बॉडी ने भारतीय टेस्ट कप्तान को प्रदर्शन की वजह से आईसीसी टेस्ट टीम में जगह नहीं दिया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की टेस्ट टीम में उन्हीं खिलाड़ियों को जगह दी गई है जिन्हें प्रदर्शन के आधार पर इस टीम के लिए वोट मिला।

14 सितंबर 2015 से 20 सितंबर 2016 के बीच वोटिंग में आईसीसी के चुने गए खिलाड़ी विराट कोहली से आगे रहे। जिस दौरान ये वोटिंग हुई उस समय दूसरे खिलाड़ी विराट कोहली के प्रदर्शन से आगे रहे।

प्रदर्शन के आधार पर टीम में मिली है खिलाड़ियों को जगह

आईसीसी टेस्ट टीम का चुनाव क्रिकेट के लीजेंड्स राहुल द्रविड़, कुमार संगाकारा और गैरी कर्स्टन ने किया। तीनों चयनकर्ताओं ने बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स के प्रदर्शन के आधार पर टेस्ट टीम का फाइनल लिस्ट तैयार की।

आईसीसी की चुनी गई टेस्ट टीम में सवाल उठाना इसलिए गलत है क्योंकि टीम में जिन बल्लेबाजों को जगह मिली है उनमें कप्तान अलेस्टेयर कुक, डेविड वार्नर, केन विलियमसन, जो रुट और एडम वोग्स ने विराट कोहली से ज्यादा रन बनाए और इसलिए उन्हें टीम में जगह दी गई है।

बता दें कि जिस दौरान में आईसीसी टेस्ट टीम का चुनाव किया गया है उस समय कोहली का औसत 45.10 था। उस दौरान कोहली ने 8 टेस्ट में 451 रन बनाए थे। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 200 रन था जो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए थे।

द्रविड़, संगाकारा और कर्स्टन ने किया टीम का चुनाव

हालांकि वोटिंग पीरियड के बाद यानी 21 सितंबर, 2016 के बाद विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा। 28 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इसके बाद 80.33 की औसत से 964 रन बनाए।

इस दौरान कोहली ने 8 टेस्ट खेले, जिसमें 3 शतक शामिल है। इसमें उनका उच्चतम स्कोर 235 रहा, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया।

विराट कोहली के आंकड़े बताते हैं कि अगले साल आईसीसी टेस्ट टीम में उन्हें जरूर मौका मिलेगा। बता दें कि कोहली को आईसीसी की वनडे टीम में कप्तान चुना गया है। इस टीम में रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा का नाम भी भारत की ओर से शामिल है।

Story first published: Thursday, December 22, 2016, 16:06 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+