For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैच खेलने से पहले शादी की रिंग को गले में पहन लेते हैं विराट कोहली, ये है वजह

India vs South Africa 1st Test: Virat Kohli wears Mangalsutra during Practice | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में अपना सेकेंड हनीमून मना रहे हैं। इस दौरान कप्तान विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें विराट कोहली अपनी शादी की रिंग को गले में लटकाए हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद से ही इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि आखिर विराट कोहली ऐसा क्यों करते है। अब इसकी जो वजह सामने आई वो काफी क्यूट है।

दरअसल विराट कोहली हर मैच से या प्रैक्टिस से पहले शादी की रिंग को अंगुली से निकालकर गले में पहन लेते हैं। यह बात तब सामने आई जब अफ्रीका में एक फैन ने विराट के साथ फोटो खिंचवाई और उसमें वो गले में अंगूठी पहने हुए दिखाई दिए। विराट का ऐसा करने के पीछे वजह ये है कि प्रैक्टिस के दौरान उन्हें ग्लव्स पहनने के लिए अंगुठी निकालनी होती है लेकिन इस दौरान भी वो अंगूठी उनसे दूर न हो इसलिए वो इसे गले मे पहन लेते हैं। है न क्यूट वजह!

बता दें कि टीम इंडिया इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के दौर पर गई है। इस दौरे पर अनुष्का शर्मा भी विराट कोहली के साथ गईं है। केपटाउन में घूमते हुए इस जोड़े की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Story first published: Wednesday, January 3, 2018, 22:29 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+