Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्वकप में खेल सकते हैं युवराज सिंह, जानिए कैसे?

नई दिल्ली। युवराज सिंह को विश्वकप टीम में सेलेक्ट नहीं किये जाने के बाद लाखों क्रिकेट प्रमियों में निराशा की लहर दौड़ गई। कईयों ने कह डाला कि युवराज अब बेकार हो गये, जबकि सच तो यह है कि युवराज की उम्मीदें अभी बाकी हैं।



रणजी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले युवराज सिंह को विश्वकप 2015 को खेलने का मौका मिल सकता है। खबर आ रही है कि टीम इंडिया के चार खिलाड़ी रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं ऐसे में चोटिल खिलाड़ियों का फायदा युवी को मिल सकता है।

अगर जडेजा या रोहित में कोई एक फिटनेस टेस्ट में पास नहीं होते हैं तो चयनकर्ताओं के पास युवराज को टीम शामिल करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं रह जायेगा,ऐसे में कहा जा सकता है कि उम्मीद अभी बाकी है।

रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार

आपको बता दें कि रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार का फिटनेस संदिग्ध है। इन्हें 7 फरवरी को फिटनेस टेस्ट पास करना जरूरी है। फिलहाल युवराज सिंह ने हाल ही में कहा था कि उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें विश्वकप में जरूर जगह मिलेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं जिसके लिए वो निराश हैं लेकिन हताश नहीं। खैर देखते हैं कि ऊपर वाले की चकरी युवराज सिंह के लिए क्या करने वाली है?

वर्ल्ड कप 2015: इन सितारों के पास आखिरी मौका इतिहास रचने का

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+