For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानिए युवी-हैजल ने फतेहगढ़ साहब के गुरुद्वारे में ही क्यों लिए 7 फेरे?

फतेहगढ़ साहब का दुफेरा साहिब गुरुद्वारा सिक्‍खों की श्रद्धा और विश्‍वास का प्रतीक है।

नई दिल्‍ली। युवराज सिंह ने अभिनेत्री और मॉडल हैजल कीच के साथ शादी रचाकर अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत की है। बुधवार को युवराज और हैजल की शादी पंजाब के फतेहगढ़ साहब के दुफेरा साहिब गुरुद्वारे में सिख रिवाज से हुई।



युवराज ने यहां शादी इसलिए की क्योंकि जिस गुरु को उनका परिवार मानता है वो यहीं रहते हैं। गुरुद्वारे में ही लंगर खिलाने की व्यवस्था की गई जहां बारातियों ने जमीन पर बैठकर लंगर खाया। लेकिन इसके अलावा भी इस गुरुद्वारे का एक अलग महत्‍व है। तो आईए आपको बताते हैं इस गुरुद्वारे और इस शहर के महत्‍व के बारे में।
अब सावधान रहे चीन क्‍योंकि भारत-US के बीच 145 हॉवित्सर तोपों की डील हो गई फाइनल

गुरू गोविंद सिंह के दो बेटों को दीवार में चुनवा दिया गया था

फतेहगढ़ साहब का दुफेरा साहिब गुरुद्वारा सिक्‍खों की श्रद्धा और विश्‍वास का प्रतीक है। सिक्‍खों में इसका महत्‍व इस लिहाज से भी बहुत ज्‍यादा है कि यहीं पर गोविंद सिंह के दो बेटों साहिबजादा फतेह सिंह और साहिबजादा जोरावर सिंह को सरहिंद के तत्‍कालीन फौजदार वजीर खान ने दीवार में जिंदा चुनवा दिया था। ऐसा इसलिए क्‍योंकि साहिबजादा फतेह सिंह और साहिबजादा जोरावर सिंह ने धर्म परिवर्तन से इंकार कर दिया था।

गुरुद्वारों का शहर है फतेहगढ़ साहिब जिला

गुरु गोविंद सिंह के दो बेटों साहिबजादा फतेह सिंह और साहिबजादा जोरावर सिंह का शहीदी दिवस आज भी यहां के लोग श्रद्धा से मनाते हैं। फतेहगढ़ साहिब जिला को यदि गुरुद्वारों का शहर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यहां पर कई गुरुद्वारे हैं, जिनमें से गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब का विशेष स्‍थान है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+