INDvsWI: मैच समाप्त होने के बाद भी पृथ्वी शॉ का जलवा बरकरार, अपने नाम किया ये 'खास' रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में विराट सेना ने धमाल मचाते हुए न सिर्फ मेहमान टीम को शिकस्त दी बल्कि टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत भी टीम इंडिया ने हासिल किया। पारी और 272 रनों की इस विराट जीत में भारत के बल्लेबाजों ने पहले अपने बल्लेबाजी का जलवा बिखेरा तो वहीं गेंदबाजों ने भी इस मुकाबले में कमाल करते हुए वेस्टइंडीज को पस्त कर दिया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए डेब्यू मैन पृथ्वी शॉ ने शानदार शतक जड़ा वहीं इस मुकाबले में इस पारी की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच से भी नवाजा गया। ऐसे में इस अवार्ड की बदौलत भी भारत के इस युवा खिलाड़ी ने कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। बता दें कि इससे पहले भी भारत ने इसी सील जून में अफगानिस्तान के साथ पारी और 262 रनों की जीत हासिल की थी।
ये भी पढ़ें- INDvsWI: टेस्ट क्रिकेट की सबसे 'विराट' जीत हासिल कर टीम इंडिया ने बनाए कई शानदार रिकॉर्ड

डेब्यू मैच में यह खिताब जीतने वाले 5वें खिलाड़ी बने शॉः
18 साल के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 134 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसके कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। पृथ्वी भारत की ओर से डेब्यू टेस्ट में मैन ऑफ द मैच चूने जाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं, वहीं यह कारनामा करने वाले वो तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं। भारत की ओर से सबसे कम उम्र में मैन ऑफ द मैच का खिताब सचिन तेंदुलकर(17) ने जीता था।

इन्होंने किया है ये कारनामाः
बता दें कि भारत की ओर से डेब्यू मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले प्रवीण आमरे पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने 1992 में यह कारनामा किया था। वहीं उनके अलावा आरपी सिंह, रविचंद्रन अश्विन, गब्बर धवन और रोहित शर्मा ने ये कमाल किया है। रोहित ने तो ये कारनामा वेस्टइंडीज के खिलाफ ही किया था जब उन्होंने 177 रनों की डेब्यू टेस्ट पारी खेली थी।

शॉ से विराट उम्मीदेंः
गौरतलब हो कि इस पहले मुकाबले में उन्हें शिखर धवन की जगह टीम में बतौर सलामी बल्लेबाजी शामिल किया गया था। ऐसे में पहले मैच में तो वो सबकी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं लेकिन उनसे सभी को यही उम्मीद होगी कि वो इस प्रदर्शन को सतत जारी रखें, और टीम में अपनी जगह बनाएं।
ये भी पढ़ें-INDvsWI: जब रविंद्र जडेजा ने मैदान पर बढ़ा दी विराट कोहली और अश्विन के दिल की धड़कनें, देखें Video
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
