चाइना ओपन: दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी को हराकर फाइनल में पीवी सिंधु
चीन। रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर देशभर में स्टार बनीं पीवी सिंधु ने चाइना ओपन ओपन सुपर सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
पीवी सिंधु ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की जी ह्यून संग को 11-21, 23-21, 21-19 से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। दोनों खिलाडियों के बीच ये मैच 1 घंटा 23 मिनट तक चला।
पहले गेम में सिंधु दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी से 21-11 से हार गईं। इसके बाद दूसरे गेम में सिंधु 17-20 से पिछड़ रही थीं, इसके बाद सिंधु जोरदार वापसी करती हुईं 22-20 से दूसरा गेम अपने नाम कर लिया।
तीसरे गेम में जाकर इस मैच का फैसला हुआ। इस गेम में भी जबरदस्त मुकाबला दोनों खिलाड़ियों के बीच हुआ। एक समय 18-18 का बकाबरी पर दोनों खिलाड़ी थीं। इसके बाद सिंधु ने मैच पर अपना काबू करते हुए 21-19 से जीत लिया।
फाइनल में सिंधु की टक्कर चीन की खिलाड़ी सुन यू से होगी। फाइनल रविवार को होगा। चाइना ओपन अब तक 25 में से 23 बार चीनी खिलाड़ियों ने जीता है। ऐसे में चीनी खिलाड़ी को एक मनोवैज्ञानिक बढ़त फाइनल में रहेगी।
इससे पहले एक बार भारत की सायना नेहवाल चाइना नेहवाल जीत चुकी हैं लेकिन इस बार वो पहले राउंड में ही बाहर हो गईं। चोट से उबर कर खेलने आई सायना के बाहर होने के बाद पीवी सिंधु ने भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
