केशव की हैट्रिक, डि कॉक की बैटिंग, रबाडा की बॉलिंग- अफ्रीका ने 2-0 से किया विंडीज का सूपड़ा साफ
नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबानों का सूपड़ा साफ कर दिया है। पहला टेस्ट एक पारी और 63 रनों से जीतने वाली अफ्रीकी टीम ने दूसरा मुकाबला भी 158 रनों से जीत लिया। इस मैच में केशव महाराज ने प्रोटियाज टीम की ओर से हैट्रिक भी लगाई जिसके दम पर विंडीज की टीम दूसरी पारी में 165 रन बनाकर ढेर हो गई।
दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 298 रन बनाए थे। इस दौरान कप्तान एल्गर ने 77 और क्विंटन डि कॉक ने 96 रनों की पारी खेली थी। वेस्टइंडीज की ओर से केमार रोच और के मायर्स ने 3-3 विकेट लिए थे। लेकिन कैरेबियाई टीम भी अपनी पारी में केवल 149 रन बनाकर ढेर हो गई। रबाडा, नगिदी और महाराज ने आपस में 2-2 विकेट बांटे।
मैच में रोमांचक स्थिति तब आई जब दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी भी 174 रन पर आउट हो गई। इस दौरान भी वैन डर दुसैं ने नाबाद 76 रनों की पारी खेली जबकि रबाडा ने अंतिम क्षणों में तेज 48 गेंदों पर 40 रन बनाए। केमार रोच को 4 विकेट लिए। लेकिन गेंदबाजों का मेहनत का कोई फायदा नहीं मिला क्योंकि विंडीज टीम चौथी पारी में फिर से 165 रनों पर ढेर हो गई और मैच गंवा दिया। केवल कीरन पॉवेल ही 51 रन बना पाए। इस बार महाराज ने हैट्रिक समेत 5 विकेट लिए जबकि रबाडा को 3 विकेट मिले।
रबाडा ने पहली पारी में भी 21 रनों का योगदान दिया था। उनके लगातार ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया जबकि क्विंटन डि कॉक मैन ऑफ द सीरीज बने। दोनों टीमों के बीच अब 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी जो 26 जून से शुरू हने जा रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
