Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल मैच फिक्सिंग: चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी ने रहस्यमयी महिला के साथ गुजारी थी रात!

नई दिल्ली। आईपीएल और विवाद लगता है कि साये की तरह हो गये हैं जो एक-दूसरे का पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है। आईपीएल का पिछला सीजन काफी विवादों से भरा रहा है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक पिछले सीजन में एक नहीं बहुत सारी ऐसी बातें हुई जो कि अगर सही साबित हो गईं तो आप सिर पकड़ लेंगे।

खबर के मुताबिक आईपीएल के पिछले सीजन में अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने एक मैच पर किंग्स इलेवन पंजाब की पूरी टीम को पार्टी दी थी वो भी बिना किसी पूर्व सूचना के तो वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के एक खिलाड़ी के कमरे में एक रहस्यमयी महिला ने पूरी रात गुजारी थी और इसके अलावा शाहरुख खान के एक दोस्त ने बिना इजाजत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों को डिनर पार्टी दी थी। बीसीसीआई की एंटी करप्शन सिक्युरिटी यूनिट (ACSU) इन सभी मुद्दों पर जांच कर रही है।

प्रीति और शाहरूख के दोस्त की बातें तो फिर भी एक नार्मल घटना क्रम से जोड़ा जा सकता है लेकिन जो बात चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी के लिए कही जा रही है, वो वाकई में चौंकाने वाली है। कहा जा रहा है कि इन बातों का जिक्र ACSU चीफ रवि सवानी के उस लेटर में है जो उन्होंने बीसीसीआई को लिखा था। सवानी ने अपने लेटर में लिखा है कि यह सबकुछ 2014 में 16 अप्रैल से 1 जून के बीच में हुआ है। ACSU को शक है कि इन तीनों बातों का संबंध मैचफिक्सिंग से था।

Read: मैच फिक्सिंग की हर खबर

लेटर में साफ तौर पर लिखा है कि 8 मई 2014 को एक महिला मुंबई के आईटीसी ग्रैंड मौर्या होटल में रात साढे नौ बजे सीएसके के एक खिलाड़ी के कमरे में गई थी और वो सुबह साढ़े बजे कमरे से बाहर निकली थी। यह वो ही महिला है जो कि इससे पहले मैचफिक्सिंग में लिप्त पाये गये श्रीसंत के साथ वक्त गुजार चुकी थी।

Story first published: Monday, February 19, 2018, 16:27 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+