मेरे कंधों पर जिम्मेदारी है: डॉक्टरों की सलाह पर बोले चोटिल विराट कोहली
रांची। ऑस्ट्रेलिया के साथ तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन फील्डिंग करते वक्त कप्तान विराट कोहली के कंधे में चोट लग गई, जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा।
हालांकि बीसीसीआई ने तुरंत इस मामले में एक्शन लिया है और जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक कोहली की चोट गंभीर नहीं है।
मेरे कंधों पर काफी जिम्मेदारी है...
मीडिया सूत्रों के मुताबिक मैच के बाद कोहली की एमआरआई हुई जिसकी रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें 10 दिन आराम करने की सलाह दी है। जिस पर कोहली ने जवाब दिया कि मेरे कंधों पर काफी जिम्मेदारी है ऐसे में मैं कंधे के लिए आराम कैसे कर सकता हूं। मेरा खेलना जरूरी है।
Captain returns. Game on! #INDvAUS #TeamIndia @Paytm Test cricket pic.twitter.com/rVvAXK9Hnt
— BCCI (@BCCI) March 17, 2017
टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे को सौंपी गई
आपको बता दें कि कप्तान कोहली को चोट तब लगी जब वो रांची में तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 40वें ओवर के दौरान स्पिन गेंदबाज रवींद्र जड़ेजा की एक गेंद पर आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब के शॉट को पकड़ने के लिए मैदान पर ड्राईव लगाई। जिसके बाद उन्हें कंधे में काफी दर्द होने लगा और उन्हें मैदान छोड़कर जाने को मजबूर होना पड़ा। उनकी जगह भारतीय टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे को सौंपी गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
