Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब दिल्ली की सूनसान सड़को पर कोहली और धोनी के बीच हुई जबरदस्त कार रेस

बेंगलुरू। महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच मनमुटाव की अक्सर खबरें आती रही हैं। लेकिन हाल ही में कोहली ने एक साक्षात्कार में अपने और धोनी के बीच के रिश्तों पर काफी बेबाकी से बात की। वहीं कोहली ने धोनी के साथ रोमांचक कार रेस की अनुभव को भी साझा किया।

कोहली ने कहा कि मुझे तेज रफ्तार में कार चलाना बेहद पसंद है। उन्होंने कहा कि जब हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में मैच खेलने वाले थे उस वक्त हमने एक बेहतरीन कार रेस की थी।

सिनेमा हॉल पहले पहुंचने की लगी रेस

उन्होंने बताया कि हम माइकल जैक्सन पर बनी ट्रिब्यूट डॉक्युमेंट्री देखने जा रहे थे और एक कार में मैं और दूसरी कार में धोनी औ रैना थे। उस रात हमारे बीच एक बेहतरीन कार रेस हुई थी और हमारे बीच सिनेमा पहले पहुंचने की होड़ लगी थी।

कोहली ने कहा कि वह एक बेहतरीन अनुभव था और अब मुझे हमेशा ऐसा करना अच्छा लगता है। लेकिन ट्रैफिक और समय के चलते अब ऐसा नहीं हो पाता है, लिहाजा मैं देर रात को कार चलाने निकलता हूं और अपने इस शौक को पूरा करता हूं।

सुरक्षा का रखता हूं पूरा खयाल

वहीं कोहली ने इस दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा के बारे में भी बातें की। उन्होंने कहा कि मैं बिना एयर बैग वाली कार कभी नहीं चलाता और कार चलाते वक्त हमेशा ग्लासेस पहनता हूं। उन्होंने कहा कि यह छोटी-छोटी चीजें काफी मायने रखती हैं।

किसी भी वक्त कहीं से भी कोई भी रास्ते में आ सकता है और कुछ भी हो सकता है ऐसे में ये छोटी-छोटी सावधानियां बरतना काफी अहम होता है। लेकिन देर रात में कार चलाने की वजह से मैं काफी दिक्कतों से बच जाता हूं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+