नयी दिल्ली। टीम इंडिया ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी 20 मैच ने न केवल मैच और सीरीज जीती बल्कि कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लिया। अपने नाम ये शानदार रिकॉर्ड करते हुए धोनी दुनिया के नबंर 1 खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 5 ऐसे मौके जब क्रिकेट के दिग्गजों ने बंद कर दी बोलती
आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मैचों तीनों फॉर्मेट यानी टेस्ट, वन-डे और टी-20 में स्टम्पिंग के मामले में दुनिया के नंबर एक विकेटकीपर बन गए। अब तक ये रिकॉर्ड अब तक कुमार संगकारा के नाम था। संगाकारा ने 594 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 139 स्टम्पिंग की है। जबकि धोनी ने 418 मैचों में 138 स्टम्पिंग की थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच के खिलाफ युवराज की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को स्टम्प कर संगकारा के रिकॉर्ड की बराबरी की।
जिसके बाद धोनी ने रविंद्र जडेजा की गेंद पर जेम्स फॉकनर को स्टम्प कर संगकारा को पीछे छोड़ते हुए ये रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। अब उनके नाम 419 मैचों में 140 स्टम्पिंग हो चुकी हैं।