Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

साथी खिलाड़ी की वजह से आउट होकर चिल्ला उठे राहुल तिवेतिया, BCCI ने जारी किया वीडियो

नई दिल्ली। किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी निराशा भरी बात रहती है जब वो रनआउट के रूप में विकेट गंवा बैठता है। खासकर उस दाैरान जब वो लय में हो और टीम को रनों की जरूरत हो। रनआउट होकर कई खिलाड़ी खुद को कोसते भी दिखते हैं, लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में हरियाणा के राहुल तेवतिया अपने साथी खिलाड़ी पर ही गुस्सा होकर जोर से चिल्ला उठे।

साथी खिलाड़ी ने किया रन लेने से अचानक मना

साथी खिलाड़ी ने किया रन लेने से अचानक मना

हरियाणा और महाराष्ट्र के बीच बुधवार मुकाबला हुआ। हरियाणा की पारी 14वां ओवर चल रहा था। ओवर फेंक रहे थे नाैसाद शेख जिनकी पांचवीं गेंद का सामना कर रहे तेवतिया ने डीपर की ओर शाॅट खेला। तेवतिया ने 2 रन लेना चाहे, इसके लिए नाॅनस्ट्राइक पर खड़े हिमांशू राणा भी तेजी से दाैड़े। पहला रन तेजी से निकाला गया। दूसरे रन के लिए तेवतिया भाग निकले। वह आधी से ज्यादा पिच क्राॅस कर चुके थे, लेकिन दूसरी ओर हिमांशू ने उन्हें अचानक रन लेने से मना कर दिया।

बीसीसीआई ने जारी किया वीडियो

बीसीसीआई ने जारी किया वीडियो

हिमांशू को भागता ना देख राहुल तेवतिया ने खुद वापस क्रीज पर लाैटने का फैसला लिया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। रुतुराज गायकवाड़ ने देरी ना करते हुए विकेटकीपर की ओर तेजी से थ्रो किया और तेवतिया को रन आउट कर दिया। इसके बाद तेवतिया क्रीज पर ही हिमांशू पर भड़कते हुए नजर आए, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने अपनी बेवसाइट पर जारी किया है। तेवतिया का रन आउट होना टीम की हार का कारण भी बना। वह 13 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं हिमांशू भी तेवतिया के बाद 28 रन बनाकर चलते बने।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

2 रन से हारी टीम

2 रन से हारी टीम

तेवतिया के रन आउट होने का अंजाम यह रहा कि हरियाणा को 2 रन से हार का सामना करना पड़ा। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाराष्ट्र टीम ने हरियाणा के सामने 5 विकेट खोकर 168 रनों का लक्ष्य रखा। कप्तान राहुल त्रिपाठी ने 37 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। जवाब में उतरी हरियाणा टीम भी लक्ष्य की ओर बढ़ती दिखी, लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाज जीत दिलाने में नाकाम रहे। आखिरी ओवर में हरियाणा को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे, लेकिन टीम 7 विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी।

Story first published: Thursday, November 28, 2019, 16:57 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+