Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय टैक्सी ड्राइवर के साथ इस व्यवहार के चलते पाक खिलाड़ियों ने जीता दिल

नई दिल्ली: पाकिस्तान ब्रिस्बेन में गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने में नाकाम रहा। लेकिन टीम के कुछ सदस्य ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय टैक्सी ड्राइवर के साथ किए व्यवहार के चलते दिल जीतने में कामयाब रहे। अंग्रेजी कॉमेंटेटर एलिसन मिशेल ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन को एक लाइव रेडियो प्रसारण के दौरान एक कहानी सुनाई।

एलिसन ने जो बताया उसमें पाक लेगी यासिर शाह, सीमर शाहीन अफरीदी और नौजवान नसीम शाह व एक भारतीय टैक्सी चालक सहित पाकिस्तान के पांच क्रिकेट खिलाड़ी शामिल थे।

मिशेल ने कहा: "कुछ दिन पहले एक भारतीय टैक्सी ड्राइवर पाकिस्तान टीम होटल में गया था जहां उन्होंने पाकिस्तान के पांच खिलाड़ियों को पिक किया था। ये खिलाड़ी एक भारतीय रेस्तरां में भोजन के लिए जाना चाहते थे। उन्हें भारतीय रेस्तरां में ले जाया गया। "

उन्होंने आगे कहा कि जब पाकिस्तान के क्रिकेटरों ने टैक्सी चालक को भुगतान करने की कोशिश की तो चालक ने टैक्सी किराए को लेने से इनकार कर दिया। ड्राइवर की इस उदारता से प्रभावित होकर पाक खिलाड़ियों ने उन्हें उनके साथ डिनर के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने कहा, "ड्राइवर ने अपने फोन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पांच सदस्यों के साथ रेस्तरां में टेबल पर बैठे हुए फोटो भी दिखाए।"

जॉनसन को कहानी सुनाने वाले एलिसन का वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसको आप यहां पर देख सकते हैं जिस पर लोगों ने अपनी अच्छी प्रतिक्रियाएं दी हैं-

बिशन सिंह बेदी ने इसको प्यारी इंसानियत से भरी कहानी बताया है-

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने एक टेस्ट में एक पारी और 5 रन से आसान जीत हासिल की और टेस्ट श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। पहली पारी में 185 रनों की धुआंधार पारी खेलने वाले मार्नस लाबुसाने को मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरे टेस्ट में इस हफ्ते शुक्रवार से दोनों टीमें एक बार फिर से मैदान पर होंगी।

Story first published: Tuesday, November 26, 2019, 7:28 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+