विश्व कप 2019 : सचिन तेंदुलकर ने बताए सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 4 टीमों के नाम
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में काैन सी टीमें पहुंच सकती हैं, इसको लेकर हर कोई अपनी-अपनी राय रख रहा है। वहीं क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी उन 4 टीमों के नाम उजागर किए जो सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदार हैं। हालांकि उन्होंने चाैथी टीम का नाम पूरी तरह से नहीं बताया। उनके अनुसार न्यूजीलैंड या पाकिस्तान वो चाैथी टीम हो सकती है जो सेमीफाइनल खेलेगी।

ये टीमें पहुंच सकती हैं सेमीफाइनल में
वनडे में 49 और टेस्ट में 51 शतक लगाने वाले इस पूर्व महान क्रिकेट ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू के दाैरान कहा कि भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। चौथी टीम न्यूजीलैंड या पाकिस्तान में से एक हो सकती है।' मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर की बात को ध्यान में रखा जाए तो पाएंगे कि मेजबान इंग्लैंड और टीम इंडिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की सबसे ज्यादा संभावना है क्योंकि पिछले कुछ सालों में दोनों टीमों का वन-डे क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार है।

इस नंबर पर खेलना चाहिए धोनी
विकेटीपर महेंद्र सिंह धोनी किस नंबर पर आकर खेलेंगे, यह भी एक सवाल है। रोहित शर्मा ने हाल ही में सुझाव दिया था कि धोनी नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसपर सचिन ने कहा, 'मेरी निजी राय है कि धोनी को नंबर 5 पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए। मुझे अभी भी यह पता नहीं है कि भारत का टीम कॉम्बिनेशन कैसा होगा। लेकिन अगर शिखर धवन और रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हैं और विराट कोहली नंबर तीन पर आते हैं तो नंबर चार पर कोई भी खिलाड़ी आए, लेकिन धोनी को नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरना चाहिए।'
वर्ल्ड कप 2019 : विराट कोहली की भविष्यवाणी, यह टीम बनाएगी सबसे पहले 500 रन

गेम को अंत तक ले जाने का मिलेगा फायदा
सचिन ने कहा कि धोनी के नंबर पांच पर आने से टीम को काफी फायदा होगा। वह गेम को अंत तक ले जा सकते हैं और हार्दिक पांड्या के साथ आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं। विश्व कप की तैयारी के लिए भारतीय टीम ने नंबर चार के लिए अंबाती रायुडू, रिषभ पंत, विजय शंकर व दिनेश कार्तिक का आजमाया था। इनमें से विजय शंकर को नंबर चार के लिए सबसे उपयुक्त पाया गया और उन्हें विश्व कप टीम में जगह दी गई थी। दिनेश कार्तिक को टीम में दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर चुना गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
