For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सहवाग की पत्नी आरती के साथ हुई धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरती ने आरोप लगाया है कि वह रोहित कक्कर नाम के शख्स की एक फर्म में बिजनेस पार्टनर बनीं थी, लेकिन रोहित ने उसके जाली हस्ताक्षर लेकर 4.5 करोड़ का लोन उठा लिया जिसे फिर चुकता नहीं किया। आरती सहवाग ने अपने साथ हुए फ्रॉड की एफआईआर ईओडब्ल्यू सेल में दर्ज कराई है।

दिल्ली में है फर्म
आरती ने अपनी शिकायत में बताया है कि रोहित कक्कर नाम के शख्स की फर्म में पार्टनर थीं। आरती ने बताया कि यह फर्म दिल्ली के अशोक विहार फर्म में है। इस फर्म के लोगों ने बिना आरती सहवाग की जानकारी के एक दूसरी फर्म बिल्डर कंपनी को बताया कि उनकी फर्म के साथ वीरेंद्र सहवाग जैसे फेमस क्रिकेटर की पत्नी जुड़ी हैं और गलत तरह से उनके और सहवाग के नाम का इस्तेमाल किया। उस फर्म पर आरती के फर्जी दस्तखत कर साढ़े चार करोड़ का लोन ले लिया और इसे लौटाया नहीं।

गलत तरह से हुआ नाम का इस्तेमाल
रोहित और पांच अन्य के खिलाफ अपनी शिकायत में आरती ने कहा है कि जब वो पार्टनर बनी थीं तो तय हुआ था कि बिना उनकी परमिशन के कोई काम नहीं होगा लेकिन उनके नाम का गलत इस्तेमाल हुआ। साथ ही गलत तरह से उनके नाम पर लोन लिया गया। उन्होंने कर्जदाताओं को दो पोस्टडेटेड चैक भी दिए।

पुलिस कर रही जांच
धोखाधड़ी मामले में आरती सहवाग ने करीब 1 महीने पहले पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और फिर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने 420 का मामला दर्ज किया है। ईओडब्ल्यू सेल इस मामले की देख रही है।

Story first published: Saturday, July 13, 2019, 15:27 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+