Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के लिए क्या होगा टीम इंडिया का प्लान, भुवनेश्वर ने खोला राज

नई दिल्ली। विश्व कप 2019 में टीम इंडिया ने अपने दोनों वार्म-अप खेलकर अंतिम तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। अब टीम को सीधे 5 जून से इस महाप्रतियोगिता का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। टीम की तेज गेंदबाजी के अनुभवी स्तंभ भुवनेश्वर कुमार ने विश्व कप के शुरुआती मैच को लेकर टीम की योजनाओं के बारे में बात की है। उल्लेखनीय है कि किसी भी टीम के लिए विश्व कप जैसी प्रतियोगिताओं का पहली मैच हमेशा महत्वपूर्ण होता है। भारत भी जीत के साथ आगे के लीग मैचों में नई लय के साथ आगे बढ़ना चाहेगा।

भुवनेश्वर ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'आप हमेशा जीत के साथ विश्व कप की शुरुआत करना चाहते हो लेकिन मैं अभी से यह नहीं कह सकता कि इस मैच को लेकर हमारी योजनाएं क्या होंगी। अभी हमारे पास लगभग एक हफ्ता है। जब हम प्रैक्टिस और मीटिंग करेंगे तब हम इस बारे में तय करेंगे कि हमको दक्षिण अफ्रीका और उनके खिलाड़ियों को लेकर किस प्रकार की तैयारियों की जरूरत है।'

भुवनेश्वर ने आगे कहा कि विश्व कप एक बड़ा प्लेटफॉर्म है। यहां पर दबाव होता है लेकिन वे इंग्लिश परिस्थितियों के बारे में जानकारी रखते हैं। भुवी ने कहा, 'दोनों वार्म-अप मैचों में मैंने खुद का आकलन किया और समझा कि टूर्नामेंट में क्या करने की जरूरत होगी व परिस्थितियां कैसी होंगी।'

वहीं अपनी बल्लेबाजी पर भी भुवी ने बात की। उन्होंने कहा कि बतौर बल्लेबाज उनका आत्मविश्वास पहले से बढ़ा हुआ है। वे नेट में लगातार बैटिंग प्रैक्टिस भी कर रहे हैं और अगर टीम को जरूरत होती है तो ऊपरी क्रम पर आकर भी खेल सकते हैं।

भुवनेश्वर ने अपने साथी गेंदबाजों बुमराह और शमी के बारे में भी बात करते हुए कहा, 'हमारी भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। हम तीनों को पता है कि हमारी ताकत क्या है और हमको टीम की सहायता करने के लिए और अधिक क्या करना है। हम अपने अनुभव आपस में शेयर करते हैं। अगर गेंद स्विंग होती है तो हमको फायदा होगा।'

Story first published: Wednesday, May 29, 2019, 14:21 [IST]
Other articles published on May 29, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+