दिल्ली क्रिकेट के गढ़ में महाभारत
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) दिल्ली क्रिकेट के केन्द्र यानी फिरोजशाह कोटला में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं है। दिल्ली जिला और क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के सभी मुलाजिम हड़ताल पर हैं। हड़ताल की वजह यह है कि डीडीसीए उन्हें उस राशि का भी भुगतान नहीं कर रहा है,जो उसने उन्हें देने का वादा किया था।
कोटला में घुसने नहीं दे रहे
ये मुलाजिम डीडीसीए के पदाधिकारियों को फिरोजशाह कोटला में घुसने नहीं दे रहे। बड़ी कठिनाई से पदाधिकारी फिरोजशाह कोटला में बने अपने दफ्तरों में जा पाते हैं। मुलाजिमों का आरोप है कि इनसे डीडीसीए ने वादा किया था कि इन्हें बीते आईपीएल सीजन के दौरान अपने तय समय से ज्यादा काम करने पर अलग से पैसा मिलेगा। पर उन्हें कोई पेमेंट नहीं हुई।
आईपीएल का नया सीजन
हालात इसलिए चिंताजनक होते जा रहे हैं क्योंकि अब आईपीएल का नया सीजन शुरू होने वाला है, पर इधर के मुलाजिमों के मसलों को सुनने वाला कोई नहीं है। उधर मुलाजिम भी अड़े हुए हैं। इनमें ग्राउंड स्टाफ और स्कोरर शामिल हैं। इनका आरोप है कि डीडीसीए ने इन्हें बिना बताए ही इनका प्रोविडेंट फंड की सहयोग राशि को घटा दिया।
पैसा नहीं बांटा
एक स्कोरर ने अपना नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और दिल्ली डेयरडेविल्स ने उनके लिए पैसा डीडीसीए को दिया पर उनके बीच उस पैसे को नहीं बांटा गया।
जानकारी के अनुसार, अब हड़ताली कर्मी केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलने की कोशिश कर रहे हैं। वे लंबे समय तक डीडीसीए प्रमुख रहे हैं। पर केन्द्र सरकार में मंत्री बनने के बाद अब वे डीडीसीए को ज्यादा वक्त नहीं दे पाते।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
