Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हम सब 2-3 महीने से घर हैं, वापस लाैटेंगें तो प्रदर्शन के लिए भूखे रहेंगे : शिखर धवन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण सभी खेल ठप पड़े हुए हैं। हालांकि कई देशों में खिलाड़ियों को मैदान पर प्रै्टिस करने की छूट मिल चुकी है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्रिकेट अक्तूबर-नवंबर में शुरू हो सकता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या कोई मैच बिना दर्शकों के होगा या या नहीं। क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए मैच बिना दर्शकों के करवाए जा सकें। वहीं इस पर भारतीय ओपनर शिखर धवन का कहना है कि अगर कोरोना की वजह से खाली स्टेडियमों में मैच खेला जाता है तो वो फैन्स के सपोर्ट को काफी मिस करेंगे।

धवन ने यह बात श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज से इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कही जब उन्होंने धवन से खाली स्टेडियम में मैच करने पर सवाल पूछा। धवन ने कहा कि भारत और श्रीलंका ऐसी टीमें हैं, जो जहां भी देश में खेलती हैं वहां उन्हें स्टेडियम में जबरदस्त समर्थन मिलता है। धवन ने कहा कि स्टेडियम में क्राउड का अपना अलग रोमांच होता है। फैंस अपने आप में काफी ऊर्जा भरते हैं। हम इसे काफी मिस करने वाले हैं। धवन ने साथ ही यह भी कहा कि ये एक अवसर भी होगा क्योंकि हम सब 2-3 महीने से घर में हैं और पता नहीं और कितना चलेगा। एक बार हम वापस लौटेंगे तो हम सब अपने देश या राज्य की टीम के लिए प्रदर्शन के लिए भूखे रहेंगे। धवन ने कहा कि क्राउड को मिस करेंगे, लेकिन प्रोफेशनल एथलीट होने के नाते सभी अपने काम के लिए तैयार हैं, क्योंकि मैदान में खेलना अपने आप में खूबसूरत एहसास है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। अगर आईपीएल तय समय पर शुरू होता तो धवन दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे होते। मैथ्यूज ने उनसे पूछा कि आईपीएल के इस साल होने के कितनी चांस हैं तो इस बल्लेबाज ने कहा कि, 'उम्मीद है कि आईपीएल इस साल होगा।' उन्होंने कहा कि मैं हमेशा पॉजिटिव सोचता हूं और अगर ऐसा होता है तो मुझे काफी खुशी होगी। सुरक्षा का हर जगह ध्यान रखना जरूरी है। अगर आईपीएल होता है तो वो कई सारी पॉजिटिविटी लाएगा।

Story first published: Monday, May 25, 2020, 15:52 [IST]
Other articles published on May 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+