Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम इंडिया के नए स्टार केदार जाधव को लगने लगा है डर, उठाया बड़ा कदम!

पुणे। इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने वाले केदार जाधव काफी मशहूर हो गए हैं। वो जहां जाते हैं, लोग उन्हें पहचान लेते हैं और घेर लेते हैं। ऐसे में कई बार भीड़ के नुकसान पहुंचाने का भी डर रहता है। यही डर आजकल केदार जाधव को भी परेशान कर रहा है। ऐसे में उन्होंने कड़ा कदम उठाते हुए अपनी सुरक्षा का इंतजाम किया है। केदार जाधव ने अपनी सुरक्षा को देखते हुए दो गार्ड हायर किए हैं, ताकि वो जब बाहर जाएं तो बेफिक्र होकर घूम सकें।

केदार जाधव ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैचों में दमदार प्रदर्शन किया है। एकदिवसीय सीरीज के तीन मैचों में जाधव ने 77.33 के औसत से सर्वाधिक 232 रन बनाए, जिनमें एक शतक शामिल रहा। विराट कोहली, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ि‍यों की मौजूदगी के बावजूद केदार ने अपनी ओर ध्यान खींचा। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। केदार जाधव ने 74 प्रथम श्रेणी मैचों में 46.21 के औसत से जाधव करीब पांच हजार रन बना चुके हैं, जिसमें 13 शतक शामिल हैं, इस दौरान 327 उनका सर्वोच्‍च स्‍कोर रहा है।

वीरेंद्र सहवाग के हैं बड़े फैन
महाराष्ट्र राज्य विद्युत बोर्ड के पूर्व कर्मचारी के बेटे केदार का ताल्लुक ऐसे परिवार से है, जो शुद्ध शाकाहारी है। पूर्व खिलाड़ी भावे के कहने पर उन्होंने चिकन खाना शुरू किया। केदार जाधव वीरेंद्र सहवाग के बड़े फैन हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा भी कि 2010 से जब उन्होंने आईपीएल खेलना शुरू किया तो वीरेंद्र सहवाग ही थे जिनके कारण वो दिल्ली डेयर डेविल्स के लिए खेल सके। वो कहते हैं, जब से क्रिकेट खेलना शुरू किया है तब से वीरू पाजी को देखता हूं, कितने आराम से वह छक्के मार देते हैं और मैं यही कोशिश करता रहता हूं कि उनकी तरह मार सकूं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+