-Staff
मुंबई, 28 नवंबर: मुंबई में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दिसंबर में होने वाले इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट मैच के आयोजन स्थल में बदलाव किया है। बीसीसीआई के मुताबिक दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच अब मुंबई की जगह चेन्नई में होगा।
बीसीसीआई के सचिव एन श्रीनिवासन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई टेस्ट की तारीख में परिवर्तन नहीं किया गया है। यह मैच 19 दिसंबर से खेला जाना है।
बीसीसीआई ने उम्मीद जतायी है कि स्थान बदलने के बाद इंग्लैंड टीम टेस्ट सीरीज के लिए भारत वापस लौट कर आयेगी। वहीं पहला टेस्ट अपने पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 11 दिसंबर से अहमदाबाद में खेला जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष एकादश और इंग्लैंड टीम के बीच होने वाला अभ्यास मैच वडोदरा में ही होगा।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, November 28, 2008, 16:46 [IST]
Other articles published on
Nov 28, 2008