For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए रांची टेस्ट देखने आएंगे धोनी?

नई दिल्ली। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच रांची में खेला जाएगा। भारत पहले से ही 2-0 की बढ़त बना चुका है। अब नजरें क्लीन स्वीप करने पर होंगीं, लेकिन देखने वाली बात यह रहेगी कि क्या विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी मैच देखने के लिए आएंगे। यह सवाल इसलिए, क्योंकि रांची उनका गढ़ हैं। रांची के लोग उन्हें भगवान का दर्जा देते हैं। देखना यह है कि क्या अपने फैंस को खुश करने के लिए धोनी मैच देखने आएंगे या नहीं। हालांकि, धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते कहा कि वो मैच देखने जरूर आएंगे।

झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने धोनी को भारत और अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में आने का आमंत्रण भेजा था, जिसे धोनी ने स्वीकार किया है। सूत्रों के मुताबिक, धोनी को आमंत्रण इसलिए भेजा गया है कि जिससे उनके आने से मैदान में दर्शकों की संख्या में इज़ाफा हो सके। हालांकि, धोनी सिर्फ पहले दिन ही मैदान में उपस्थित रहेंगे। बनर्जी ने कहा, "धोनी कल रांची आएंगे और मैच में जरूर उपस्थित होंगे। जहां तक उन्हें पता है, वह तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ही मैदान में मौजूद रहेंगे।" रिपोर्ट के मुताबिक, रांची टेस्ट में सिर्फ 1,500 टिकट ही बिके हैं। जबिक इस मैदान पर लगभग 39 हजार दर्शक एकसाथ मैच देख सकते हैं। हालांकि, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने मैच के 5,000 टिकट सेना और सीआरपीएफ के जवानों को फ्री में बांटे हैं।

जब केशव बनर्जी से यह पूछा गया कि उनकी राय में आखिर कब तक धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बने रहना चाहिए? इसके जवाब में बनर्जी ने कहा, 'मेरे ख्याल में वह अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप तक खेलना चाहते होंगे। इसके बाद वह अपने संन्यास पर फैसला जरूर ले लेंगे।' उन्होंने कहा, 'भारतीय क्रिकेट के लिए यह अच्छी चीज है कि इन दिनों भारत के पास विकेटकीपर्स का अच्छा पूल है, जो धोनी के बाद उनकी विरासत को संभाल सकता है।' उन्होंने कहा, 'झारखंड के ही ईशान किशन शानदार कर रहे हैं, इसी तरह संजू सैमसन भी हैं। सफेद बॉल क्रिकेट के लिए शायद ऋद्धिमान साहा अच्छा विकल्प न हों क्योंकि वह बड़े हिट लगाने वाले खिलाड़ी नहीं हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में स्टंप्स के पीछे वह क्या शानदार खिलाड़ी हैं। इन दिनों सिलेक्टरों के पास खूब सारे विकल्प हैं।

Story first published: Friday, October 18, 2019, 18:09 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+