टीम इंडिया के करारी हार के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के सेलेक्शन पैनल का इस्तीफा
नई दिल्ली। टेस्ट मैच में टीम इंडिया के हाथों मिली करारी हार के बाद श्रीलंका की क्रिकेट टीम में उथल-पुथल मची हुई है। टीम इंडिया के हाथों 3-0 से मिली हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम के चयन समिती ने इस्तीफा दे दिया है।
सनथ जयसूर्या की अगुवाई वाली श्रीलंकाई चयनसमिति ने इस्तीफा दे दिया है। टीम की हार के बाद पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या के अलावा रंजीत मदुरासिंघे, रोमेश कालूवितर्णा, असंका गुरुसिंघा और एरिक उपाशांता ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
हालांकि श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने अब तक उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया है। माना जा रहा है कि इस्तीफा स्वीकार किये जाने के बाद भी 6 सितंबर तक अपने पद पर बने रहेंगे। 6 सिंतबर तक भारत श्रीलंका के साथ अपना एकमात्र टी20 मैच खेलेगा। भारत दौरे तक चयनसमिती के सदस्य अपने पद बने रहेंगे।
आपको बता दें कि इसी साल श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने इस चयनसमिति का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ाया था। इस सलेक्शन कमेटी का कार्यकाल तक मई में खत्म होने वाला था, जिसे 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया था।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
