Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvSL: आज एक अक्टूबर होता तो NOT OUT होते रोहित शर्मा

दांबुला। भारत और श्रीलंका के बीच पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा चार रन बनाकर आउट हो गए। दरअसल पिछले काफी समय से बाहर चल रहे रोहित शर्मा तेजी से एक रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए। क्रीज में पहुंचने के पहले रोहित शर्मा से उनका बैट छूट गया। हालांकि, स्टंप पर जब थ्रो लगा तब रोहित शर्मा क्रीज में पहुंच गए थे, लेकिन उनका पैर हवा में था। इस वजह से तीसरे अंपायर ने रोहित शर्मा को आउट करार दिया।

दरअसल, क्रिकेट के नियम तय करने वाली संस्था मैरिलबोर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने क्रिकेट के नियमों में कई बदलाव किए हैं। रन आउट को लेकर भी एक बदलाव किया गया है। लेकिन बदले गए नियम 1 अक्टूबर 2017 से लागू होंगे। कुल मिलाकर एक अक्टूबर के बाद ऐसे कोई भी बल्लेबाज आउट नहीं हो सकता जिस तरह से रोहित शर्मा आउट हुए।

पहले के नियमः-
-जब गेंद स्टंप में लगती है तब बल्लेबाज का बैट या बॉडी, पॉपिंग क्रीज में जमीन पर होनी चाहिए।
-यानी अगर बल्लेबाज पहले से क्रीज में अपने बैट या बॉडी को अंदर कर चुका है लेकिन जब गेंद स्टंप पर लगी तब उसका बल्ला या बॉडी हवा में है तो उसे आउट दिया जाता था।

नए नियमः-
नए नियम के तहत बल्ला और बॉडी एक बार पॉपिंग क्रीज क्रॉस कर लेता है तो बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जायेगा चाहे गेंद स्टंप में लगते वक्त उसका बल्‍ला हवा में ही क्‍यों न हो। यदि यह नियम अभी लागू होता तो रोहित शर्मा नॉट आउट होते।

-यह पहली बार नहीं है जब नए नियम तय होने के बाद रोहित शर्मा इस तरह से आउट हुए हो।
-चैंपियंस ट्रॉफी में चार जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी रोहित क्रीज में पहुंच गए थे, लेकिन बल्ला हवा में होने की वजह से अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+