Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्या कोरोना वायरस के चलते रद्द होगा IPL, बीसीसीआई ने दी बड़ी जानकारी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन की शुरूआत 29 मार्च को होने जा रही है लेकिन कोरोना वायरस के कहर से अभी तक ये कंफर्म नहीं हो पाया कि टूर्नामेंट शुरू होगा या नहीं। कोरोना वायरल के चलते खेल जगत भी प्रभावित हुआ। अब खबरें आ रहीं थी कि इसके कारण टूर्नामेंट की सेरेमनी भी कैंसिल हो सकती है। लेकिन अब बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि अभी तक इसपर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया कि टूर्नामेंट रद्द होगा या नहीं।

सोमवार को बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों ने इससे जुड़ा ताजा अपडेट दिया। सूत्र के मुताबिक, 'आईपीएल शुरु होने में अभी काफी वक्त है। अभी तक इसे रद करने का कोई फैसला नहीं लिया गया। हम स्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं और सतर्कता के साथ आगे कदम बढ़ाया जाएगा।' सूत्रों के मुताबिक 29 मार्च को आईपीएल का पहला मैच खेला जाना है तब तक देश में तापमान 24-25 डिग्री से ऊपर ही होगा वैसे सूरत में कोरोना वायरस का कहर भी कम हो सकता है इसलिए फिलहाल कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल को रद्द करने का या नहीं करने का कोई फैसला लेना मुश्किल है हालांकि बीसीसीआई ने कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात पर पैनी नजर बनाई हुई है।

आईपीएल की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि आईपीएल की तारीख आगे पीछे करना मुश्किल है, क्योंकि क्रिकेट का इंटरनेशनल कैलेंडर रोक कर आईपीएल की तारीखों का एलान होता है फिलहाल आईपीएल की तारीख आगे पीछे करने का सवाल नहीं उठता है। कोरोना वायरस की वजह से अगर हालात बिगड़ते हैं तो आईपीएल रद्द किया जा सकता है।

कोरोना वायरस चीन से शुरुआत होकर दुनिया भर में पैर पसार चुका है। इसकी चपेट में भारत भी चुका है। अब तक देश में 39 कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की पहचान हो चुकी है। हालांकि अब तक किसी की मौत नहीं हुई है।

Story first published: Monday, March 9, 2020, 12:54 [IST]
Other articles published on Mar 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+