
फिल्मी बैकग्राउंड कभी भी नहीं रहा
उत्तराखंड बाला का फिल्मी बैकग्राउंड कभी भी नहीं रहा बावजूद इसके वह मॉडलिंग के क्षेत्र में आयीं और आज विज्ञापन की दुनिया का बड़ा नाम है। वह बेबाक हैं, शोख हैं, चंचल है और सेक्सी हैं। उनका बिंदासपन खुलकर लोगों के सामने आता है।

बिल्कुल भी झिझक नहीं...
वो बिकनी पहनती हैं और लिपलॉक सींस देती हैं, उन्हें यह सब करने में बिल्कुल भी झिझक नहीं हैं बावजूद इसके वह कहती हैं कि वो नंबर वन नहीं बनना चाहती हैं। वो शादी करेंगी, घर संभालेंगी और दो बच्चों को जन्म देंगी।

किसिंग अभियान जारी
अनुष्का ने आज तक अभी तक जितनी फिल्मों में काम किया है। उन में से पहली फिल्म को छोड़कर उन्होंने हर फिल्म में लिपलॉक सींन दिया है जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना भी हुई लेकिन अनुष्का ने देखा कि इस तरह के सींस से उनकी टीआरपी लगातार बढ़ रही है इसलिए उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपना किसिंग अभियान जारी रखा।

विराट कोहली के मुद्दे पर चुप...
ये सारी बातें इशारा करती हैं कि चंचल, शोख अनुष्का दिखने में मासूम हैं लेकिन वो बोल्ड सींस भी बड़े आराम से देती हैं लेकिन पता नहीं क्यों रूपहले पर्दे की ये कातिल हसीना अपने रीयल लाइफ हीरो विराट कोहली के मुद्दे पर चुप रहती है। वो दोनों साथ में दिखते है, होटल, पार्टी,शादी हर जगह साथ-साथ देखे जाते हैं लेकिन कोहली की तरफ से अक्सर ऐसा इशारा होता है कि वो अनुष्का से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं।

खैर ये उनकी पर्सनल लाइफ है...
लेकिन अनुष्का ने कभी भी सार्वजनिक रूप से कोहली और अपने रिश्ते पर बात नहीं की, हां अक्सर वो कोहली से जुड़े सवालों पर सार्वजनिक रूप पर भड़कती जरूर है। खैर ये उनकी पर्सनल लाइफ है, जिसका सारा अधिकार उन्हीं के पास है।

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
ऐसे में हम अनुष्का और विराट के चाहने वालों की ओर से अभिनेत्री को दिल से दुआ देते हैं और आशा करते हैं कि आज दोनों एक-दूसरे से दिल की बातें, जो अब तक ना कही हो, कह दें ताकि उनके चाहने वालों को भी जश्न मनाने का मौका मिले। फिलहाल वनइंडिया परिवार भी अनुष्का को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता है।


Click it and Unblock the Notifications