कराची। शाहिद अफरीदी पाकिस्तानी क्रिकेट का एक बहुत बड़ा नाम है लेकिन उनके संन्यास को लेकर हमेशा कुछ ना कुछ खबरें आती रहती है जिसके बारे में अफरीदी ने कहा कि वो अभी अपने खेल का आनंद उठा रहे हैं इसलिए अभी संन्यास के बारे में सोच नहीं रहे हैं लेकिन जिस दिन उन्हें महसूस हुआ कि वो क्रिकेट पर बोझ बन गये हैं वो क्रिकेट से तुरंत संन्यास ले लेंगे।
मालूम हो कि अफरीदी ने विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था जबकि उन्होंने 2010 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था लेकिन वो टी20 क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं और अगले साल होने वाले टी 20 विश्वकप भी खेलना चाहते हैं लेकिन अगर उन्हें लगा कि वो इसके लिए फिट नहीं है तो क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।
मोहब्बत को सरहदें नहीं रोकतीं: भारतीय महबूबा के लिए पाक छोड़ साउथ अफ्रीका शिफ्ट हुए थे ताहिर
शाहिद ने कहा कि वो टी 20 विश्वकप में पाकिस्तान की अगुवाई भी करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बहुत बुरे वक्त से गुजर रहा है जिसे सही मार्गदर्शन की जरूरत है।