"मैं टी20 क्रिकेट का बॉस हूं, मैंने ही इस क्रिकेट को इजाद किया है"
नई दिल्ली। टी20 मैचों को क्रिकेट का सबसे ज्यादा इंटरटेनिंग फॉर्मट कहा जाता है। इसका कारण है लंबे-लंबे गगनचुंबी छक्के। टी20 फॉर्मेट में अगर किसी खिलाड़ी का सबसे ज्यादा खौफ है तो वो हैं वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल। गेल को इस फॉर्मेट का सबसे बड़ा खिलाड़ी कहा जाता है।
हालांकि अब गेल ने टी20 क्रिकेट को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। क्रिस गेल ने कहा कि क्रिकेट के फटाफट प्रारूप टी20 में मनोरंजन को उन्होंने ही पैदा किया है। गेल ने ये भी कहा कि टी20 क्रिकेट को उन्होंने ही इजाद किया है।
दरअसल क्रिस गेल को एक इन्टरव्यूवर ने उनके अंदाज में क्रिकेट कमेंट्री करने को कहा। जिसके बाद गेल ने उसी स्पीड में बोलना शुरू कर दिया जिस स्पीड में वे बल्ला चलाते हैं। उसके बाद क्रिस गेल ने अपने अंदाज में कहा, "अब दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज मैदान के बीच पहुँच चुके हैं। इनको बल्लेबाज़ी करते देखना काफी अच्छा लगता है। गेंदबाजों के सामने अब बड़ी दिक्कत आने वाली है। मैदान में मौजूद सभी खिलाड़ी भी खासे परेशान नजर आ रहे हैं।"
कमेंट्री करते-करते गेल ने कहा- "मैं टी20 क्रिकेट का बॉस हूं। मैंने ही इस क्रिकेट को इजाद किया है। इसमें होने वाले मनोरंजन को मैंने ही पैदा किया है। मैं ही टी20 क्रिकेट का रचयिता हूं।"
आपको बता दें कि क्रिस गेल इस समय अपने देश में कैरेबियन प्रीमियर लीग खेल रहे हैं। गौरतलब है कि फटाफट क्रिकेट में जो मुकाम क्रिस गेल के नाम है वो शायद ही कोई और क्रिकेट हासिल पाए। आईपीएल से लेकर के बिग बैश लीग हर जगह क्रिस गेल का सिक्का चलता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
