For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या रोहित टेस्ट में बनेंगे 'बेस्ट' ओपनर? जानिए क्या कहना है एडम गिलक्रिस्ट का

नई दिल्ली। रोहित शर्मा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चुना गया है। इस दाैरान रोहित को बताैर ओपनर आजमाया जाएगा। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने बयान में कहा था कि हम रोहित को टेस्ट में ओपनिं का माैका देना चाहते हैं, फिर देखेंगे कि वो सफल होते हैं या नहीं। चयनकर्ता के इस सवाल का जवाब अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने दिया है। गिलक्रिस्ट ने कहा कि यह कोई सवाल ही नहीं बनता कि उन्हें टेस्ट में बताैर ओपनर परखा जाए। उनके मुताबिक रोहित बेस्ट ओपनर की भूमिका भारतीय टीम में अच्छे से निभा सकते हैं।

गिलक्रिस्ट ने कहा, 'कोई वजह नहीं है कि रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में कामयाब नहीं हो सकते। भारत में बेशक वह ओपनर के तौर पर खेल सकते हैं। हां, जब वह साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे विदेशी दौरों पर जाएंगे तब उनके सामने कई चुनौतियां होंगी। मैंने आईपीएल में रोहित के साथ खेला है। रोहित के बारे में लोगों को लगता है कि वह ज्यादा मेहनत नहीं करते क्योंकि वह हर काम को आराम से करना पसंद करते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। वह अन्य खिलाड़ियों जितनी ही कड़ी मेहनत करते हैं।' बता दें कि IPL की पूर्व टीम 'डेक्कन चार्जर्स' में रोहित गिलक्रिस्ट के साथ खेल चुके हैं।

रोहित के साथ आईपीएल में खेल चुके गिलक्रिस्ट ने कहा कि वह(रोहित) वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी है। अगर वह टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी की चुनौती स्वीकार करना चाहते हैं तो कोई वजह नहीं है कि वह कामयाब न हो पाएं। लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी मानसिकता में बदलाव करना होगा। उन्हें अपनी बैटिंग अप्रोच, खास तौर पर विदेशी दौरों पर, में बदलाव करना होगा। भारत में यह तो उनके अनुकूल है। अगर वह ओपनिंग करना चाहते है, तो यह उनकी निजी इच्छा होनी चाहिए, उन पर दबाव नहीं बनाना चाहिए।'

Story first published: Saturday, September 14, 2019, 14:29 [IST]
Other articles published on Sep 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+