Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

FACTS: गलती से नाम पड़ा राहुल, डेब्यू करते ही बनाया था रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच हुए मुकाबले में भले ही भारत हार गया, लेकिन लोकेश राहुल ने महज 51 गेंदों में 110 रन बनाकर शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली। महज 11 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर देने वाले राहुल आज लोगों के दिलों पर राज करने लगे हैं।

निजी जिंदगी

लोकेश राहुल का पूरा नाम है कन्नूर लोकेश राहुल, जो मंगलोर के हैं। उनका जन्म 18 अप्रैल 1992 में हुआ था। राहुल के पिता का नाम के. एन. लोकेश और माता का नाम राजश्ववरी है।

राहुल के पिता कर्नाटक के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एक प्रोफेसर और सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रमुख हैं। वहीं दूसरी ओर, राहुल की मां राजेश्वरी मंगलोर यूनिवर्सिटी में इतिहास की प्रोफेसर हैं।

आईपीएल में करियर

2013 में राहुल आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे। 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल मैच के लिए राहुल की बोली 1 करोड़ रुपए की लगाई। 2016 के आईपीएल में वह वापस रॉयल चैलेन्जर्स बेंगलुरु में आ गए।

गलती से नाम पड़ गया 'राहुल'

राहुल के पिता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह सुनील गावस्कर के बहुत बड़े फैन हैं। वह अपने बेटे का नाम भी गावस्कर के बेटे के नाम पर रखना चाहते थे। लेकिन गावस्कर के बेटे का नाम रोहन के बजाए उन्होंने गलती से राहुल समझ लिया और अपने बेटे का नाम राहुल रख दिया।

डेब्यू करते ही बनाया रिकॉर्ड

राहुल दाएं हाथ से खेलने वाले बल्लेबाज हैं, जो जरूरत पड़ने पर विकेट कीपर की भूमिका भी बखूबी निभाते हैं। राहुल ने अपने करियर की शुरुआत 2014-15 टेस्ट सीरीज के तहत मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच से की। सिडनी में खेले गए अपने दूसरे ही मैच में राहुल ने 110 रनों की पारी खेली।

जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए अपने करियर के पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में ही राहुल ने 100 रन बना दिए। इसी के साथ वह भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिसने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में डेब्यू के साथ ही 100 रन बनाए हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+