For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या मोहम्मद आमिर की तरह श्रीसंत कर पाएंगे वापसी? सहवाग ने दिया मजेदार जवाब

नई दिल्ली। आईपीएल 2013 के दाैरान स्पाॅट फिक्सिंग में फंसे एस श्रीसंत के लिए उस समय राहत भरी खबर आई जब बीसीसीआई ने उनपर लगा आजीवन प्रतिबंध हटाते हुए 7 साल का किया। श्रीसंत अब अगस्त 2020 में फिर से क्रिकेट खेल सकते हैं। वहीं श्रीसंत ने भी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए फिर से खेलने की उम्मीद जताई है। लेकिन जब पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से पूछा गया कि क्या मोहम्मद आमिर की तरह श्रीसंत वापसी कर पाएंगे तो फिर जो उनका जवाब था वो काफी मजेदार रहा।

सहवाग ने श्रीसंत का बैन खत्म होने के फैसले पर खुशी जताई लेकिन कहा कि उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए पहले घरेलू क्रिकेट खेलनी जरूरी है। ये पूछे जाने पर कि मोहम्मद आमिर ने बैन बटने के तुरंत बाद कैसे इंटरनेशनल क्रिकेट में कैसे वापसी कर ली? सहवाग ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, 'पाकिस्तान में कुछ भी होता है।' उन्होंने आगे कहा कि अगर श्रीसंत को फिर से मैदान पर उतरना है तो फिर उन्हें पहले घरेलू क्रिकेट खेलना होगा, तभी आगे के रास्ते खुलेंगे। बता दें कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज आमिर भी साल 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ़ खेले गए लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान जानबूझकर नो-बॉल फेंकने के केस में आरोपी पाए गए थे। उनपर 2011 में आईसीसी द्वारा 5 साल का बैन लगाया गया था जिसके समाप्त होने के बाद अब आमिर फिर से अपनी टीम के साथ जुड़ चुके हैं।

वहीं अपना बैन घटाए जाने के बाद श्रीसंत ने कहा है कि वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 100 विकेट लेना चाहते हैं। लिएंडर पेस के फैन श्रीसंत 36 साल की उम्र में भी वापसी को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी उम्र और फिटनेस से, अभी भी राह देख रहा हूं। इसलिए मुझे हार नहीं माननी चाहिए। 38 साल की उम्र में भी आशीष नेहरा ने भी टी20 वर्ल्ड कप खेला है। मैं अभी सिर्फ 36 का हूं। इसलिए मेरे पास वापसी के लिए एक और साल है। मैं नहीं मानता कि उम्र कोई फैक्टर है।

Story first published: Thursday, August 22, 2019, 16:13 [IST]
Other articles published on Aug 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+